
नोखा निवासी राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के संरक्षक करणीदान बोथरा एवं श्रीमती झमकूदेवी जैन बोथरा के सुपोत्र व राजकीय जिला अस्पताल नोखा के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा० सुनील कुमार बोथरा व सुधादेवी के सुपुत्र आयुष्मान शुभम् (I.E.S) का शुभ विवाह गंगाशहर निवासी मुम्बई प्रवासी स्व. मघीदेवी एवं स्व. नेमीचंद जी घाड़ेला की सुपोत्री व श्रीमती सिम्पलदेवी एवं राजेन्द्र कुमारजी घाड़ेला की सुपुत्री आयुष्मति ऐश्वर्या (C.A.) के साथ नागोर रोड़ स्थित राधे कृष्णा रिसोर्ट में शनिवार 22 नवम्बर की रात्रि शुभ लगन मे गाजे बाजे सहित सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित आशिर्वाद एवं प्रितिभोज समारोह में दोनों पक्षो से उपस्थित घर परिवार व सजातीय बंधुओं, गणमान्य जनों, जन प्रतिनिधियों, नेताओं, अधिकारियों, कर्मचारियों और राजस्थान पेंशनर समाज के अध्यक्ष इंदर चन्द मोदी ने पेंशनर समाज नोखा की ओर से वर वधु को आशिर्वाद एवं मंगल जीवन की शुभकामनाएं दी तथा परिवार जनों को बधाई दी। दोनों परिवारों ने आगन्तुको का अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार जताया। समाचार पत्र युगपक्ष की ओर से बधाई।














