Bikaner Live

श्री धर्मेंद्र के निधन पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने जताई संवेदना



बीकानेर, 24 नवम्बर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने फिल्म अभिनेता एवं बीकानेर के पूर्व सांसद श्री धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया है।

श्री गोदारा ने कहा कि श्री धर्मेंद्र ने अपनी अद्वितीय अभिनय प्रतिभा और सरल व्यक्तित्व से करोड़ों लोगों के दिलों में विशेष स्थान बनाया। भारतीय सिनेमा और लोकसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करने के साथ शोकाकुल परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!