Bikaner Live

केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार को बीकानेर में*

संविधान दिवस समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
बीकानेर, 24 नवंबर। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल मंगलवार प्रातः 9.50 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे यहां विभिन्न बैठकों एवं कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। सायं 4 बजे रवीन्द्र रंगमंच पर संविधान दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। रात्रि 10.20 बजे रेलमार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर संविधान दिवस समारोह समिति की ओर से होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल के अलावा विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा, खाजूवाला विधायक डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर (पूर्व) विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास, संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा, पुलिस अधीक्षक श्री कावेन्द्र सागर, नगर निगम उपायुक्त श्री कुलराज मीणा, सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुरेन्द्र वर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बनवारी लाल मीणा मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री गुरू रविदास विश्व महापीठ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रवि शेखर मेघवाल होंगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!