Bikaner Live

पॉलिटेक्निक कॉलेज मे रक्तदान शिविर का आयोजन
soni

75 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान


बीकानेर राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बीकानेर मे प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान मे दूसरे एक दिवसीय शिविर के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि व दीपप्रज्जवल कर की। एन एस एस प्रभारी हितेश सैनी ने बताया क़ि आयोजित रक्तदान शिविर मे 75 रक्तवीरों ने स्वैच्छिकरूप से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर के उप-कुलपति प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग थे। लालेश्वर महादेव मंदिर के महंत स्वामी विमर्शानंद ज़ी महाराज का आतिथ्य संत सानिध्य की अध्यक्षता रही। अतिथियों ने पौधारोपण व फीता काट कर रक्तदान शिविर का उदघाटन किया । अतिथियों का मालार्पण, पौधा व मोमेंटो भेंट कर स्वागत अभिनन्दन प्राचार्य श्री के के सुथार, विभागाध्यक्ष श्री बाबूलाल, श्री भवानी प्रकाश, श्री एम आई काजी, डॉ आलोक व्यास, श्री सुमितराज भाटी, श्री सूर्या प्रकाश तथा फलौदी महाविद्यालय के सह प्रभारी महिपाल सिंह खेदड़ ने किया । डॉ कुलदीप मेहरा के नेतृत्व मे पी बी एम चिकित्सालय के ब्लड बैंक के मेडिकल टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाते हुए किये जा रहे रक्तदान शिविर की सराहना की तथा कहा कि समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे शिविर अत्यंत आवश्यक हैं।
प्राचार्य सुथार ने कहा कि रक्तदान महादान होता है, रक्त का दान करने से किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है। रक्तदान शिविर मे बी एस एफ के असिस्टेंट कमाडेंट कैलाश गोदारा, प्रवक्ता सुमित राज भाटी  प्रशांत जोशी प्रवक्ता कंप्यूटर, महिपाल सिंह खेदड़, प्रशांत जोशी प्रवक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रवक्ता किरण कुमारी, राकेश विश्नोई, हितेश सैनी, बालकिशन भाटी, ताराचंद माली, श्याम सुन्दर बिस्सा, दीपेंद्र सिंह, असलम, कालू सिंह उपेंद्र, दीपक प्रजापत, अनुराग कुलश्रेष्ठ, शुभम मालव, दीपक नागर, कपिल गोचर, गुरुवेंद्र सैनी, मुकेश, हिमांशु नागर,  कौशल नागर, राहुल कुमार, तरुण सिंह, त्रिलोकचंद, नरेंद्र सिंह,  तेजस अरोड़ा,  कैलाश गोदारा,  आफताब, लक्ष्मी नारायण शर्मा, पंकज चौधरी, मनमोहन सिंह, महावीर चंपा, पंकज चौधरी पुत्र श्री राम नारायण, महावीर, ईशान व्यास, कृष्ण सिंह, वासुदेव, लक्ष्मण सिंह, सिमोन कुमार, गौतम,  जितेंद्र सिंह, शैलेश, महिपाल सिंह भाटी, मंथन, सुमित गोदारा,  प्रशांत स्वामी, सुनील चौधरी, योगेश जांदू, सुमित,  मोनिका, राधेश्याम, अशोक गेदड, सिकंदर, प्रिंस, रविंद्र पवन, भेरू सिंह, विशाल नागर, प्रदीप जांदू, करणी सिंह, आदिल हुसैन, रामनिवास, कुलदीप गहनोलिया, अमन सिंह, भवानी सिंह, दिनेश जाखड़, राजेश, सुनील कुमार, पुखराज सुथार, आनंद कासवान, यश, आनंद, कृष्ण स्वामी, चिराग सैनी, बजरंग पूनिया, चंद्रशेखर, राधे कुमार, राजवीर सिंह ने रक्तदान किया। पी बी एम चिकत्सालय द्वारा महाविद्यालय को प्रमाण पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम अंत मे विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स ने अतिथियों, सभी रक्तदाताओ, स्वयंसेवकों व कार्यकर्ताओ को आभार व्यक्त किया।।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!