Bikaner Live

हिमांशु बने खेलो भारत राष्ट्रीय सह-संयोजक…
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुई घोषणा….
soni



बीकानेर 01 दिसंबर 2025। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का राष्ट्रीय अधिवेशन देहरादून उत्तराखंड में सम्पन्न हुआ। राष्ट्रीय अधिवेशन में क्षेत्रीय व राष्ट्रीय स्तर के समसामयिक विषयों पर चर्चा चिंतन मनन कर सार्थक निर्णय लिये गये। सांगठनिक सत्र में विभिन्न दायित्वान कार्यकर्ताओं की घोषणा की गई जिसमें बीकानेर के हिमांशु सारस्वत को खेलो भारत राष्ट्रीय सह-संयोजक तथा नवीन चौधरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के दायित्व की घोषणा की गई।
बीकानेर महानगर खेलो भारत संयोजक अभिलाष मेघवाल ने बताया कि बीकानेर से इस महत्वपूर्ण दायित्व पर पहुंचने वाले हिमांशु सारस्वत पहले कार्यकर्ता बन गये हैं। इससे पहले हिमांशु खेलो भारत के उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय संयोजक का दायित्व संभाल रहे हैं। जूनागढ़ नगर खेलो भारत संयोजक से सीढ़ी दर सीढ़ी निरन्तर प्रगति करते हुए बीकानेर महानगर संयोजक, जोधपुर प्रांत संयोजक तथा उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय संयोजक का दायित्व निभाते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सह-संयोजक तक पहुंचना उनके कठिन परिश्रम, दृढ़ निश्चय और नेतृत्व क्षमता का ही सुखद परिणाम है। हिमांशु सारस्वत राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं ऑल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी चैम्पियनशिप में मार्शल आर्ट्स में नेशनल चैम्पियन है तथा श्रीनगर में चल रही पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट्स की इंटरनेशनल स्तर की त्रैमासिक प्रशिक्षण भी ले रहे हैं। हिमांशु ताईक्वांडो, क्वानकिडो, पेंचक सिलाट, कराटे तथा कलरिपयट्टू मार्शल आर्ट्स में अपनी प्रतिभा का लोहा राष्ट्रीय स्तर पर मनवा चुके हैं साथ ही कुशल संगठनकर्ता का दायित्व भी निभा रहे हैं। हिमांशु सारस्वत के विद्यार्थी परिषद के खेलो भारत राष्ट्रीय सह-संयोजक बनने के बाद पहली बार बीकानेर आने पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया जायेगा।
हिमांशु सारस्वत के खेलो भारत राष्ट्रीय सह संयोजक बनने पर खेलो भारत राष्ट्रीय प्रमुख प्रदीप सिंह शेखावत, प्रांत संगठन मंत्री उपमन्यु सिंह राणा, खेलो भारत प्रांत सहसंयोजिका कृष्णा प्रजापत, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पूजा सुथार, विभाग संगठन मंत्री जनक सिंह भाटी, विभाग संयोजक मोहित जाजड़ा, जिला संयोजक पुनित शर्मा, महानगर संगठन मंत्री दिनेश जांबा, महानगर मंत्री मेहुल शर्मा, बीकानेर महानगर खेलो भारत संयोजक अभिलाष मेघवाल, पूर्व नागौर जिला संगठन मंत्री धनंजय सारस्वत तथा पूर्व बीकानेर महानगर मंत्री मोहित बापेऊ ने प्रसन्नता जताई है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!