बीकानेर, जाट छात्रावास सागर रोड, बीकानेर के छात्र अनिल सारण पुत्र श्रवण कुमार सारण गांव नोड़िया, बीदासर, चुरू का भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर अंतिम रूप से चयन होने के उपरांत आज जाट छात्रावास सागर रोड़, बीकानेर पहुंचकर सभी का मुंह मीठा करवाया।
इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षक भीखाराम सांगवा,शारदा चौधरी(आरएएस),कोषाध्यक्ष सुखराम बाना,एडवोकेट इमीचंद पूनिया,एडवोकेट शिवलाल गोदारा,इमीलाल बाना,लक्ष्मण गोदारा,एडवोकेट हीराराम मूंड,भंवर सांगवा,छात्रावास के सुरक्षा अधिकारी श्रवण गोदारा सहित
जाट छात्रावास संचालन समिति एवं जाट छात्रावास पुनर्निर्माण समिति तथा संपूर्ण समाज की तरफ से प्रतिभाशाली युवा अनिल सारण को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गई एवं छात्रावास में अध्यनरत सभी छात्रों को अनिल सारण से प्रेरणा लेकर कठिन परिश्रम के बल पर अपना लक्ष्य हासिल कर अपना,अपने परिवार का तथा संपूर्ण समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया गया।





























