Bikaner Live

शहरी समस्या समाधान शिविर: बीडीए ने जारी किए 356 पट्टे
soni


बीकानेर। बीकानेर विकास प्राधिकरण की ओर से शहरी समाधान समस्या शिविर के तहत अब तक 356 पट्टे जारी किए गए। 32 नामान्तरण पत्र, 9 लीज मनी जमा करवाकर लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, 23 आवंटन पत्र, 7 लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे, 14 भवन निर्माण स्वीकृति, 4 उपविभाजन, पुनर्गठन आदेश जारी किए गए। शहरी समस्या
समाधान शिविर के शिविर प्रभारी उपायुक्त श्री ऋषि सुधांशु पाण्डेय ने हेल्प डेस्क पर आने
व जन समस्याओं के निस्तारण एवं उन पर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश मौजूद कर्मचारियों
को दिए। शिविर सह प्रभारी तहसीलदार श्री महेन्द्र सिंह रतनू व तहसीलदार श्रीमती आकांक्षा
गोदारा ने हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतों के नियमित संधारण एवं समाधान का रिकाॅर्ड
रखने हेतु निर्देश दिए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!