
नोखा।। नोखा पेंशनर समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय हड्डी रोग परामर्श शिविर बंशी प्रेम भवन प्रांगण में सम्पन्न हुआ।पेंशनर समाज के अध्यक्ष इंद्रचंद मोदी ने बताया कि शिविर में अहमदाबाद के डॉ विजय बंग (माहेश्वरी) द्वारा विभिन्न तरह के हड्डी रोगों की जांच कर निःशुल्क परामर्श दिया गया व संबंधित रोगियों को व्यायाम के सुझाव दिए गए।शिविर में 173 रोगीयो ने जांच कराकर परामर्श लिया।शिविर की व्यवस्थाओं को लेकर राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी,कार्यकारी अध्यक्ष रघुनाथ सिंह,मंत्री हुकमसिंह शेखावत, अमरसिंह बिका,पार्षद अंकित तोषनीवाल,ओमप्रकाश राठी,किशोर दम्माणी ने संभाली व्यवस्थाएं। डॉ विजय बंग (माहेश्वरी) रविवार को बीकानेर माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के तत्वाधान में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे।














