केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने दिल्ली पहुंचे भाजपा नेता और कार्यकर्ता
बीकानेर/दिल्ली। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के जन्मदिवस पर युवा भाजपा नेता ने दिल्ली निवास पर शुभकामनाएं। आज केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा कोषाध्यक्ष एवं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस अवसर पर उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर गिरिराज सिंह चारण ने कहा कि अर्जुनराम मेघवाल का जीवन संघर्ष, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का अद्भुत उदाहरण है। एक साधारण परिवार से निकलकर देश के विधि मंत्री के पद तक का उनका सफर करोड़ों युवाओं और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आगे कहा, मेघवाल न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों के सच्चे संवाहक भी हैं। संसद में उनके द्वारा किए गए विधायी कार्य और आम जनमानस के प्रति उनकी संवेदनशीलता उन्हें एक जनप्रिय नेता बनाती है। ‘साइकिल वाले मंत्री’ के रूप में उनकी पहचान उनकी विनम्रता और ज़मीनी जुड़ाव को दर्शाती है। आज के इस विशेष दिन पर क्षेत्र के विभिन्न कार्यकर्ताओं और प्रशंसकों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान (अन्त्योदय) के संकल्प को दोहराया। पूरे क्षेत्र में उनके समर्थकों द्वारा सेवा कार्य और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उनका जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उनकी पत्नी पाना देवी उनके पुत्र और रवि मेघवाल, महावीर महाराज रोड़ा, राज करेला,बजरंग सोखल, इमरान खान, दुर्गादत मेघवाल,श्रवण कुमार, रिषीराज सिंह सरपंच रोड़ा,मुरलीधर सोलंकी,विक्रम भाटी,मेघराज जी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
















