
बीकानेर, 21 दिसम्बर। श्री माहेश्वरी भवन ट्रस्ट, के तत्वावधान में रविवार को विश्वकर्मा गेट के अंदर स्थित माहेश्वरी भवन में निःशुल्क हड्डी रोग चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। ं शिविर में अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक, स्विजरलैंड में सेवाएं दे चुके, गोल्ड मेडलिस्ट (रोबोटिक घुटना एवं कंधा विशेषज्ञ) डॉ.विजय बंग (माहेश्वरी) ने 150 से अधिक रोगियों की जांच कर उन्हें परमर्श व दवाईयां दी।
माहेश्वरी भवन ट्रस्ट के सचिव बीकानेर निवासी, कोलकाता प्रवासी नरेन्द्र बागड़ी ने बताया कि व्यवस्थापक ट्रस्टी श्रीकिशन राठी ने महेश वंदना से शिविर की शुरुआत की । राठी ने माहेश्वरी भवन के सामाजिक सरोकार के कार्यों की जानकारी दी। उप व्यवस्थापक राम किशन राठी ने बताया कि अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.विजय बंग की टीम के सदस्यों ने हड्डी संबंधी बीमारियों के लिए इलाज के रूप में रोगियों को शारीरिक अभ्यास सिखाया तथा रोगियों को निशुल्क दवाइयां दी। शिविर का लाभ लेने वालों में बीकानेर के विभिन्न मोहल्लों के साथ नोखा सहित विभिन्न ग्रामीण इलाकों के रोगी भी शामिल थे।













