नोखा राजस्थान पेंशनर समाज नोखा द्वारा 17 दिसम्बर 2025 को प्रबंधक दिव्य आयुर्वेदिक फार्मशी पंतजली योग पीठ हरीद्वार (बाबारामदेव) के नाम भेजे आवेदन में राजस्थान सरकार के पेंशनरों और कार्मिकों को R.G.H.S (राजस्थान गोरमेंट हैल्थ स्कीम के तहत मिलने वाली आयुर्वेदिक दवाओं की लिस्ट में पंतजली दिव्य फार्मशी की अच्छी कारगर दवाओं को भी सामिल करवाने की मांग के बारे में नोखा के उपकोषा धिकारी रमेश कुमार व्यास जी पंतजली योगपीठ हरीद्वार नोखा ईकाई के प्रभारी है। उन्होंने राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द मोदी को हरीद्वार से दूरभाष से बताया कि आप द्वारा दिया गया पत्र योग गुरु बाबा रामदेव महाराज खुद को देते हुए उनसे आग्रह किया गया है।
ज्ञात रहे कि रमेशकुमार व्यास पिछले 5 दिनों से पंतजली योग पीठ हरीद्वार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हरीद्वार गये हुए है। उन्होंने कहा कि इस बारे में कार्यवाही जल्द ही, शुरू करने का आश्वासन मिला है।













