Bikaner Live

पॉलिटेक्निक कॉलेज में एन एस एस के सात दिवसीय का हुआ समापन समारोह आयोजित
soni


सड़क सुरक्षा जागरूकता पर हुआ व्याख्यान आयोजित

बीकानेर। 21.12.2025
राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। एन एस एस प्रभारी हितेश सैनी ने बताया समापन समारोह कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता प्रादेशिक परिवहन अधिकारी श्री अनिल पंड्या ज़ी,  कार्यक्रम कि अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य श्री के के सुथार ने की तथा विशिष्ट अतिथि में विभागाध्यक्ष सिविल श्री सुमित राज भाटी, खले कूद प्रभारी डॉ एस एल प्रजापत व श्री प्रशांत जोशी प्रवक्ता कंप्यूटर रहे। प्राचार्य श्री सुथार ने आर टी ओ श्री पंड्या ज़ी का मालार्पण व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुख्य वक्ता श्री पंड्या ज़ी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता पर अपने व्याख्यान में ऑडियो-विजुअल तकनीक के माध्यम से उपस्थित स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सड़क पर वाहन चलाते समय बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों, यातायात नियमों के पालन, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा तेज गति से होने वाली दुर्घटनाओं के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की, जिसमें सही एवं प्रभावी उत्तर देने वाले स्वयंसेवकों को RTO की ओर से पुरस्कृत किया गया।
प्राचार्य श्री के.के. सुथार ने प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल पंड्या एवं परिवहन विभाग के समस्त कर्मचारियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अनिल  पंड्या द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

इनका हुआ सम्मान :
सात दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जिसमे नशा मुक्ति पर पोस्टर प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान महिपाल सिंह भाटी,
द्वितीय स्थान नारायण गोदारा, तनुज पुरी
तृतीय स्थान, गिरिश देवनानी, मंगीलाल तथा साइबर सुरक्षा पर निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, भारती जांगू, सुभाष, द्वितीय स्थान माया गोदारा, प्रभजोत कौर व तृतीय स्थान  भाव्या तंवर, साक्षी व्यास तथा शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवक में तरुण सिंह, प्रमोद चौधरी, मुकेश गोदारा, सुधीर गोदारा, हुक्माराम, बलराम कहिलेरी, नैतिक सोलंकी, भुवनेश सोलंकी, लक्ष्मण सिंह, युवराज सिंह आदि को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में विदुषी, अनुष्का, चित्रा व दीक्षिता को सम्मानित किया गया।

इस व्याख्यान में परिवहन विभाग के कर्मचारी सांख्यिकी निरीक्षक सुमित अग्रवाल, सहायक प्रोग्रामर राहुल आचार्य, दुर्गा शंकर पंवार व ज्योति स्वामी ने सहभागिता दी जिनको महाविद्यालय एन एस एस की तरफ से प्राचार्य द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी हितेश सैनी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री प्रशांत जोशी ने किया। कार्यक्रम के अंत में श्री अनिल पंड्या व प्राचार्य श्री के के सुथार ने सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई तथा अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इससे पूर्व साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान साइबर एक्सपर्ट श्री प्रशांत जोशी प्रवक्ता कंप्यूटर द्वारा, आपदा प्रबंधन पर व्याख्यान एस डी आर एफ टीम बीकानेर द्वारा तथा सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग एडिक्शन पर व्याख्यान एक्सपर्ट श्री बाबू लाल ज़ी विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक्स ने प्रस्तुत किया तथा स्वयंसेवको द्वारा सेवा आश्रम सुदर्शना नगर बीकानेर में स्थित मंद बुद्धि, नेत्र हीन व मुखबधिर छात्राओं को खाना तथा कपड़े वितरित किये गये।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!