Bikaner Live

राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में चुनावी साक्षरता क्लब क्लस्टर कैंप आयोजित
soni

राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में चुनावी साक्षरता क्लब क्लस्टर कैंप आयोजित

बीकानेर 22 दिसंबर 2025
राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में नवीन मतदाताओं के मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए E.L.C. क्लस्टर कैंप का आयोजन किया गया। 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले विद्यार्थी जो अभी तक मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है उनके लिए भारत निर्वाचन आयोग के प्रपत्र संख्या 6 तथा अनुलग्नक 4 नामक दो महत्वपूर्ण प्रपत्र विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से भरे।इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. बबिता जैन ने नव मतदाता नामांकन की इस प्रक्रिया में विद्यार्थियों को बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए क्लस्टर कैंप की इस सुविधा के महत्व के बारे में भी चर्चा की। इस अवसर पर विशेष गहन पुनरीक्षण अथवा S.I.R. के बारे में भी विद्यार्थियों को समझाया गया। इस क्लस्टर कैंप में कुल 23 विद्यार्थी लाभान्वित हुए। कैंप में श्री मोहित शर्मा, डॉक्टर समीक्षा व्यास तथा सुश्री रौनक सोलंकी का विशेष योगदान रहा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!