Bikaner Live

ग्रामीण हाट, बीकानेर में चार दिवसीय महेश ट्रेड फेयर का भव्य आयोजन 25 दिसंबर से
soni


बीकानेर – बाबुलाल लाहोटी, सुरेश पेड़ीवाल ने बताया कि माहेश्वरी सभा शहर, बीकानेर और बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक समरसता, स्वावलंबन एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहित करने हेतु दिनांक 25 से 28 दिसंबर तक चार दिवसीय विशाल व्यापार मेले का आयोजन ग्रामीण हाट, जय नारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर में किया जा रहा है।

रामकुमार मूंधड़ा ने बताया कि मेले में समाज के बंधुओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, स्वदेशी उत्पादों एवं घरेलू उद्योगों की प्रदर्शनी के साथ विक्रय स्टॉल्स लगाई जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य समाज के कौशल और उद्यमिता को मंच प्रदान करना है।

अध्यक्ष अनिल सोनी और जिलाध्यक्ष ललित झंवर ने बताया की महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु समाज की महिलाओं को स्टॉल्स विशेष रूप से रियायती दरों पर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे वे अपने उत्पादों एवं कार्य को स्थापित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सके।

संयोजक आज्ञाराम पेड़ीवाल, महेश दम्मानी व नरेंद्र राठी ने बताया की मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारिवारिक गतिविधियाँ एवं सामाजिक सहभागिता से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे।
महासभा कार्यसमिति सदस्य बाबूलाल मोहता ने बताया की यह आयोजन युवाओं तथा महिलाओं को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करेगा।

समाज बंधु रघुवीर झंवर, पवन राठी, जितेन्द्र डागा तथा गौरव मूंधड़ा,रामकुमार मूंधड़ा,अंकित बिनानी ने बताया की यह महेश ट्रेड फेयर इंश्योरेंस युक्त है, साथ ही सुरक्षा को देखते हुए सी.सी.टी.वी. कैमरे, इमरजेंसी व्यवस्था हेतु फायर ब्रिगेड, मेडिकल जैसी व्यवस्थाओं का भी प्रबंध किया गया है।

माहेश्वरी समाज आम जन से इस चार दिवसीय मेले में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध करता है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!