Bikaner Live

बधाई हो नन्द जी के लाला भयो हैं

बधाई हो नन्द जी के लाला भयो हैं
बीकानेर – जसुसर गेट के बाहर दुर्गा माता मंदिर के मोहता गार्डन में भगवती फाऊंडेशन प्रकाश मोहता कोलकाता वाले द्वारा चल रही भागवत कथा में पूरा पंडाल तथा मंदिर उस समय गूंज उठा जब नंद जी के लाल भयो सभी श्रद्धालुओं झूम झूम कर थिरकने लगे ।
व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक विक्रम जी वृंदावन वालों ने जैसे ही कहा की भादवे रोहिणी नक्षत्र का समय में भगवान अष्टमी के दिन प्रकट हुए जन्म लिया उसी समय पूरे पंडाल और मंदिर में नंद के आनंद भयो,नंद जी के लाल भयो ,हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, के साथ सभी श्रद्धालुओं झूम झूम के थिरकन लगे इतने में ही टोकरी में विराजमान भगवान कृष्ण रूप में बालक को जब पंडाल में लाया गया तब सभी श्रद्धालुओं की उन्हें देखने उसे छूने,दर्शन के लिए होड़ सी मच गई और विक्रम जी आचार्य ने सभी को बधाइयां देते हुए उपहार स्वरूप अपने हाथों से बांट रहे थे और कह रहे थे नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की ,बधाई हो ।
भक्ति में माहौल देखते ही बनता था कथा के चौथे दिन में जब भगवान प्रकट हुए हैं तो अब पांचवे दिन बाल लीलाओं का पांचवें दिन से वर्णन होगा। गोवर्धन पूजा होगी ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!