Bikaner Live

यात्रियों की सुविधा हेतु तिरूपति-हिसार- तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन


रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु तिरूपति-हिसार-तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 07717, तिरूपति-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 31.12.25 से 11.02.26 तक (07 ट्रिप) तिरूपति से प्रत्येक बुधवार को 23.45 बजे रवाना होकर षनिवार को 14.05 बजे हिसार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 07718, हिसार-तिरूपति साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.01.26 से 15.02.26 तक (07 ट्रिप) हिसार से प्रत्येक रविवार को 23.15 बजे रवाना होकर बुधवार को 11.30 बजे तिरूपति पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में रेणिगुंटा, राजमपेटा, कड़पा, यर्रगुंटला, ताडिपत्रि, गुत्ती, गुंटकल, डोन, कर्नूल सिटी, गडवाल, महबूबनगर, जडचर्ला, काचीगुडा, मलकाजगिरी, मेडचल, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बसर, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेहगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नंदुरबार, उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ, भीलवाडा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ, फुलेरा, रींगस, सीकर,  नवलगढ, झुंझुनूं, चिडावा, लोहारू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 14 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान व 02 पॉवरकार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!