Bikaner Live

मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता..वाई.के.शर्मा योगी
soni

मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता..वाई.के.शर्मा योगी

बीकानेर की होनहार बेटी एडवोकेट लावण्या शर्मा, समाजसेवी स्व. के.के. शर्मा पुत्री ने एल.एल.एम. में विश्वविद्यालय टॉप कर कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्राप्त कर शहर व जिले का नाम रोशन किया।
महाराजा गंगासिंह विश्विद्यालय के दशम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ बागड़े ने लावण्या को पदक प्रदान किया.
इस उपलब्धि पर विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम सर्कल पर लावण्या शर्मा का अभिनंदन किया गया.
गौड़ सभा अध्यक्ष वाई के शर्मा योगी ने कहा कि लावण्या के स्वर्ण पदक इस बात का प्रमाण है के मेहनत , दृढ़ निश्चय का कोई विकल्प नहीं होता.
श्रीमती मोनिका गौड़ ने बताया कि लावण्या ने अपनी उपलब्धि पिता के के शर्मा, दादा दादी स्व.रवींद्र सरला शर्मा को समर्पित की है.
अभिनंदन करते हुए भाजपा देहात जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि लावण्या की यह उपलब्धि बीकानेर समाज व राष्ट्र के लिए बड़ी उपलब्धि है और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!