

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने किया स्वागत
बीकानेर, 25 दिसंबर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत गुरुवार देर शाम सर्किट हाउस पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया।इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत का जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, एसपी श्री कावेन्द्र सिंह सागर, श्रीमती सुमन छाजेड़, श्री श्याम पंचारिया, श्री महावीर रांका, श्री श्याम सिंह हाडला, श्री अखिलेश प्रताप सिंह, श्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, श्री भंवर जांगिड़, श्री गोकुल जोशी, श्री प्रणव भोजक, श्री अनिल शुक्ला, श्रीमती उपासना, श्री पवन महनोत. श्री मुकेश बन समेत अन्य जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। श्री शेखावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। श्री शेखावत शुक्रवार प्रातः 11 बजे स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात दोपहर 12.30 बजे नाकोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे।












