Bikaner Live

कलेक्ट्रेट में हुआ मुख्य समारोह, मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से दिलाई शपथ
soni

सुशासन दिवस: जिले भर के कार्मिकों ने ली सुशासन की शपथ



जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक सहित अनेक अधिकारी रहे मौजूद

बीकानेर, 25 दिसंबर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को गुरुवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया।

इस दौरान जिले भर के कार्यालयों में कार्मिकों ने सुशासन की शपथ ली। जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। जहां जयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से सभी कार्मिकों को सुशासन की शपथ दिलाई। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अभय कुमार भी मौजूद रहे।

इस दौरान जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कलेक्ट्रेट में उपस्थित रहे। सभी ने स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।

जिला कलेक्टर ने कार्मिकों से आमजन के हित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्मिक सरकार के महत्वपूर्ण अंग हैं। वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए गंभीरता से कार्य करें, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह मनाया गया। इसके तहत प्रशासन गांव की ओर शिविर तथा जिला स्तरीय कार्यशाला सहित अन्य कार्यक्रम हुए। इसी श्रृंखला में गुरुवार को सुशासन दिवस समारोह आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष, बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती अपर्णा गुप्ता, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल अतिरिक्त कलेक्टर (प्रशासन) श्री सुरेश कुमार यादव, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) श्री रमेश देव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

*जनसंपर्क कार्यालय में कार्मिकों ने ली शपथ*

सुशासन दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में भी सुशासन की शपथ ली गई। इस दौरान उपनिदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य ने स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में बताया। उन्होंने अटलजी की कविताएं भी सुनाई। जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेश बिश्नोई ने सुशासन की शपथ दिलाई। इस दौरान कार्यालय के समस्त कार्मिक मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!