


नोखा । धर्म नगरी नोखा के मूलवास (सीलवा) निवासी दानदाता भामाशाह “उद्यमी” मधाराम कुलरिया सुथार द्वारा नोखा की श्री गंगा गौशाला को सेवार्थ 13 लाख रूपयों की लागत वाली लिफ्ट युक्त एम्बुलेंस भेंट की गई जिसका उद्घाट (शुभारंभ) शुभ दिन तुलसी पूजन दिवस 25 दिसम्बर 2025 गुरुवार को नोखा की श्री-गंगा गोशाला परिसर में ढोल नगाड़ों व गौमाता के जयकारों के साथ भामाशाह मघाराम कुलरिया व उनके बड़े भाई उगमाराम कुलरिया, गौशाला संरक्षक बाबूलाल गोलछा व श्रीनिवास झवर, नोखा उपखण्ड अधिकारी गोपाल जांगीड़, गौशाला अध्यक्ष निर्मलकुमार भूरा, मूलवास के वयोवृद्ध गायड़दान मास्टर आदि सभी द्वारा संयुक्त रूप से गौमाता व बछड़े की पूजा के बाद एम्बूलेंस की पूजा के साथ ही उद्घाटन किया गया एम्बुस के अगले दाहिने टायर के आगे श्रीफल (नारीयल) रखकर एम्बुलेंस को नारियल के ऊपर से आगे बढ़ाया त्यो ही तालियों की गड़गड़ाहट और गौमाता के जयकारों के साथ खुशिया मनाई गई। विद्यवान पंडित भवानी शंकर पारीक ने पूजा विधि विधान एव मंत्रोचार के साथ करवाई। श्री गंगा गौशाला कार्यकारिणी सदस्य इन्द्रचन्द मोदी ने प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में भामाशाह माघाराम कुलरिया ने कहा कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में अपने माता पिता और गौमाता की सेवा से बड़ा और कोई पुण्य नहीं है । सनातन धर्म में गोमाता को माँ का दर्जा दिया गया है गौमाता में 33 कोटी देवी देवताओं का वास होता है। कुलरिया ने कहा कि बचपन से ऐसे ही संस्कार मिले है पिता के संस्कार और अपने माता पिता के दिखाए मार्ग पर चलकर गौसेवा सहित दीन दुखियों, जरूरत मंदो की सेवा और शिक्षा, चिकित्सा व राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि मानते हैं। कार्य क्रम में गौशाला अध्यक्ष निर्मलकुमार भुरा से कहा कि कुलरिया परिवार द्वारा समय-समय पर गौशाला को सहयोग मिलता रहा है वर्ष 2022 में गाँवंश में लम्पी बीमारी के दौरान गौशाला द्वारा सहयोग मांगे जाने पर भामाशाह मघारामजी कुलरिया द्वारा 5 लाख रुपये देते हुए गौमाता को बचाने का पुण्य अर्जित किया। गौशाला परिवार उनका आभार जताते हुए धन्यवाद के साथ समय-समय पर सहयोग की अपेक्षा रखती है। मुलवास के वयोवृद्ध गयड़दान मास्टर ने भी विचार व्यक्त किये। नोखा SDM गोपाल जागीड़ ने भामाशाह कुलररिया परिवार द्वारा किये जा रहे कार्यो व गोशाला की व्यवस्थाओ ओर कार्यालापो की प्रसंसा की । उस दौरान गौशाला के बनवारीलाल डेलू, कमल डागा, ओमप्रकाश तिवाड़ी, महेश झवर, वासूदेव तिवाड़ी, इंद्र चन्द मोदी, रामनारायण महाराज, जयकरण चारण, हनुताराम, शिवलाल सहित बड़ी तादाद में गणमान्य जन उपस्थित रहे अल्पहार का आयोजन हुवा । समारोह के दौरान साफा, शौल और माल्यापर्ण की झड़ी लग गई। भामाशाह माघाराम कुलरिया व उनके बड़े भाई उगमाराम कुलरिया, गौशाला संरक्षक बाबूलाल गोलछा व श्रीनिवास झंवर, अध्यक्ष निर्मलकुमार भूरा, नोखा उपखण्ड अधिकारी गोपाल जांगीड़ सहित अनेको गणमान्य जनो का साफा, शोल, माल्यापर्ण से स्वागत किया गया। गौशाला अध्यक्ष भूरा ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन जयकरण चारण ने किया ।












