
शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
माहेश्वरी सभा बीकानेर शहर इकाई द्वारा आयोजित चार दिवसीय महेश ट्रेड फेयर 2.0 का आयोजन स्थानीय जय नारायण व्यास कॉलोनी के ग्रामीण हाट बाजार में किया जा रहा है। प्रेस नोट जारी करते हुए कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी जितेंद्र डागा ने बताया कि आज के इस महेश ट्रेड फेयर 2.0 के दूसरे दिन सुबह से ही ट्रेड फेयर में लगीदुकानों पर बहुत अधिक संख्या में ग्राहकों की संख्या देखने को मिली। महेश ट्रेड फेयर से जुड़े सक्रिय सदस्य महेश दमानी एवं रामकुमार मूंघडा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आज मेले में आने वाले समाज बंधुओ में मुख्य रूप से श्रीमान गोवर्धन जी बिनानी जी बिनानी उर्फ राजाबाबू, विनोद जी दमानी, डॉ बाबूलाल जी मोहता, घनश्याम जी कल्याणी, शशि जी बिहानी कालू जी राठी बृजमोहन बिहानी आदि मेले की विजिट करते हुए समाज द्वारा आयोजित इस प्रकार के मेले की बहुत सराहना करते हुए वर्तमान में इस प्रकार के मेले की मेले की आवश्यकता का महत्वबताया।
मेले से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता नरेंद्र जी राठी ने अंकित बिनानी के साथ संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि दिनभर ग्राहकों की लगातार उपस्थित बात का प्रमाण है कि बीकानेरवासियोमें इस मेले के प्रति बहुत गहरा रुझान है इसी का परिणाम है कि इस मेले में न केवल महिलाएं बल्कि हर आयु वर्ग के पुरुष एवं युवक तथा युवतियाभी अधिक संख्या में उपस्थित होकर -अपनी मनपसंद स्टॉल से आवश्यक और अच्छी खरीदारी कर रही है।
महेश ट्रेड फेयर से जुड़े सीनियर सदस्य आज्ञाराम पेड़ीवाल तथा किशन मूंदड़ा नाम मीडिया को बताया कि इस मेले का एक प्रमुख कारण यह भी है कि इस मेले के अंतर्गत प्रत्येक 1 घंटे के पश्चात आगंतुकों के लिए लकी ड्रॉ द्वारा गिफ्ट हैंपर दिया जा रहा है जिसके चलते लकी ड्रॉ काउंटर पर निरंतर भीड़ देखने को मिल रही है।
महेश ट्रेड फेयर 2.0 से जुड़े एक अन्य मीडिया प्रभारी पवन कुमार राठी ने बताया कि चार दिवसीय आयोजित इस मेले में प्रत्येक दिन शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आज बच्चों के लिए विशेष रूप से पोपट शो का आयोजन किया गया जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद लिया और कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम की जमकर तारीफ की।पवन राठी के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर आयोजित सभी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का एक सुंदर एवं सफल संचालन मिस्टर गौरव मूंदड़ा तथा मिस्टर मनीष डागा द्वारा किया जा रहा है। महेश ट्रेड फेयर 2.0 के संपूर्ण कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल सोनी झूमर सा के अनुसार इस प्रकार के बृहद स्तरीय आयोजित कार्यक्रम में उनकी टीम के सभी सदस्य सभी प्रकार की व्यवस्था में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है
निवेदक अनिल सोनी झूमर सा
अध्यक्ष माहेश्वरी महासभा बीकानेर शहरीकाई













