बीकानेर – पवन राठी की सोशल- मीडिया पर पोस्ट वायरल जिसमें उन्होंने लिखा

आप सभी बीकानेर वासियों के लिए बड़े ही खुशी और गौरव का विषय है कि बीकानेर माहेश्वरी समाज द्वारा वर्ष 2023 की भांति इस वर्ष 2025 में भी बीकानेर माहेश्वरी समाज द्वारा दिनांक 25 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 तक चार दिवसीय एक बड़े रूप में महेश ट्रेड फेयर का आयोजन किया गया है।
इस वर्ष महेश ट्रेड फेयर 2.0 का आयोजन स्थानीय जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट बाजार में लगाया गया है। वर्ष 2023 में इसी प्रकार का आयोजन महेश ट्रेड फेयर 1 का आयोजन स्थानीय गूगल रोड स्थित माखन भोग के निकट आयोजित किया गया जो की बीकानेर माहेश्वरी सभा शहर इकाई के पूर्व अध्यक्ष श्रीमान गोपी किशन जी पेड़ीवाल के नेतृत्व में और मार्गदर्शन में लगाया गया था। माहेश्वरी समाज द्वारा इस प्रकार लगाए गए मेले में संपूर्ण बीकानेर वासियों के पूर्ण सहयोग एवं विश्वास के द्वारा मिली सफलता से अभिभूत होकर तथा बीकानेर वासियों की मांग को देखते हुए इस वर्ष भी यह महेश ट्रेड फेयर 2.0 का आयोजन बीकानेर जिला महेश्वरी महासभा तथा बीकानेर माहेश्वरी सभा शहर इकाई के संयुक्त तत्व ज्ञान में जिला अध्यक्ष श्रीमान ललित जी झंवर तथा युवा ऊर्जावान शहर इकाई अनिल जी सोनी, झूमर सा तथा उनकी सक्रिय युवा टीम के सहयोगीसदस्यों द्वारा आयोजित किया गया है।
महेश ट्रेड फेयर 2.0 का उद्देश्य किसी भी महेश्वरी संस्था अथवा समाज का लाभ कमाना ना होकर समाज हित में उन गृहणी महिलाओं को प्रोत्साहन देना है जो की अपने द्वारा हस्त निर्मित घरेलू सामान बनाकर अपने घरों से कुटीर उद्योग धंधों के रूप में अपना व्यापार छोटे रूप में करती है उन्हें एक ऐसा प्लेटफॉर्म प्रदान करना है जिसके माध्यम से एक ही स्थान पर तथा एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के उत्पादित वस्तुओं का विक्रय सुगमता से कर सकें। इस मेले की प्रमुख विशेषता यही है कि बीकानेर शहर वासियों को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के घरेलू उपयोगी वस्तुएं सस्ती एवं किफायती कीमत पर उपलब्ध करवाई जा रही है। इस ट्रेड फेयर में विभिन्न प्रकार की घरेलू वस्तुओं के साथ अन्य प्रकार की आवश्यक वस्तुओं से सुसज्जित 110 स्टॉल्स लगाई गई है जिसमें आम व्यक्ति की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई गई है।
इस मेले का आकर्षण इसलिए भी है क्योंकि इस मेले में प्रत्येक आयु वर्ग के सदस्यों को ध्यान में रखते हुए जहां एक और सभी के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है वही छोटे प्यारे बच्चों के लिए गेम जोन की भी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है तथा प्रत्येक आगंतुकों का प्रवेश निशुल्क रखा गया है।
चार दिवसीय आयोजित इस विशाल महेश ट्रेड फेयर में प्रत्येक दिन शाम को अलग-अलग प्रकार के मनोरंजक एवं अलग-अलग प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है तथा प्रत्येक आगंतुक अर्थात इस मेले की विजिट करने वाले सदस्यों के लिए प्रत्येक 1 घंटे में लकी ड्रा कूपन द्वारा विजेताओं को शानदार गिफ्ट हैंपर भी प्रदान किया जा रहे हैं जो कि अपने आप में एक शानदार आकर्षण है।
उपरोक्त सभी कार्य के अलावा इस विशाल मेले में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न फैले इस बात का भी पूरा ध्यान रखते हुए सुरक्षा संबंधी, स्वास्थ्य संबंधी बातों पर विशेष ध्यान देते हुए सभी प्रकार की सुविधा पूर्ण रूप से रखी गई है।
मेले की सभी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए महेश्वरी जिला अध्यक्ष श्री ललित जी झंवर, शहर अध्यक्ष भाई अनिल सोनी झूमर सा, दो बाबूलाल जी मोहता, आज्ञाराम जीपेड़ीवाल, महेश जी दमानी, C.A. विनोद जी दमानी, विमल जी दमानी, शशि मोहन जी मूंदड़ा, आदि शीर्षस्थ एवं मार्गदर्शकसमाज बंधुओं के नेतृत्व में अलग-अलग कमेटियों का गठन कर उनमें श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं को अलग-अलग कार्य भार सोपा गया है जो अपनी पूर्ण निष्ठा से अपना कार्य कर रहे हैं।
वर्ष 2023की भांति इस वर्ष 2025 में भी माहेश्वरी समाज द्वारा सर्व समाज के लिए लगाए गए महेश ट्रेड फेयर की पूर्ण सफलता आप सभी बीकानेरवासियों के द्वारा संभव है अतः आपसे विनम्र निवेदन है किआप एक बार महेश ट्रेड फेयर 2.0 की विजिट करते हुए उसका अवलोकन करें l मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप मेरे छोटे से निवेदन को एक बड़ा आग्रह मानते हुए जरूर एक बार इस मेले की विजिट अवश्य करेंगे l. . सधन्यवाद
…. .. निवेदक
पवन कुमार राठी
सदस्य
बीकानेर माहेश्वरी सभा शहर इकाई
मोबाइल नंबर 9 460611848
जय महैश , 25 से 28 दिसम्बर तक होने जा रहै , महैश ट्रैड फैयर मे आप सभी का हार्दिक स्वागत और अभिन्नदन है । आप की उपस्थिती इस ट्रैड फैयर को और भी शानदार बना देगी । आप सब अधिक से अधिक संख्या मे इस मेले मे पधारे ।
जय महैश 🙏🙏🙏

महेश ट्रेड फेयर मे समाज की महिला गृह उधमीयो की बडी संख्या में सहभागिता निश्चित रुप से समाज के लिए एक सुखद पहलु है। महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करने वाला यह ट्रेड फेयर एक स्वर्णिम इतिहास रचे भगवान महेश से यही प्रार्थना।
महेश ट्रेड फेयर टीम के एक सदस्य के रूप मे आप सभी से निवेदन है कि आप सभी सपरिवार अपने इष्ट मित्रो सहित इस ट्रेड फेयर मे पधारे।













