Bikaner Live

सादुल ग्राउंड बीकानेर में आयोजित 27वीं टी-20 कुम्हार समाज क्रिकेट प्रतियोगिता
soni

मीडिया प्रभारी महावीर जालप ने जानकारी देते हुए बताया कि
सादुल ग्राउंड बीकानेर में आयोजित 27वीं टी-20 कुम्हार समाज क्रिकेट प्रतियोगिता किशोर जी संवाल की अध्यक्षता एवं अर्जुन मंगलाव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है। टूर्नामेंट के आठवें दिन दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जहाँ खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों, दर्शकों एवं आयोजन समिति में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है तथा प्रतियोगिता समिति के समन्वय से टूर्नामेंट लगातार अपने रोमांचक पड़ाव की ओर अग्रसर है।

मीडिया प्रभारी महावीर जालप ने जानकारी देते हुए बताया कि
सादुल ग्राउंड बीकानेर में आयोजित 27वीं टी-20 कुम्हार समाज क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दर्शकों की मौजूदगी में खेले गए तीनों मैचों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता की गरिमा को और बढ़ाया। प्रतियोगिता समिति के मार्गदर्शन में टूर्नामेंट सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।




🏏 पहला मैच

आज टूर्नामेंट के आठवें दिन का पहला मुकाबला मिठाड़िया स्पोर्ट्स मिठड़िया एवं हरिकिशन वॉरियर्स के बीच खेला गया।
मिठड़िया स्पोर्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 13.4 ओवर में 76 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरिकिशन वॉरियर्स की टीम 9.4 ओवर में मात्र 36 रनों पर ऑलआउट हो गई।

इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे राकेश वर्मा, जिन्होंने 9 गेंदों में 13 रन बनाए एवं 3 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड श्री मूलचंद जी बोरावड़, श्री पप्पूजी लखेसर (पूर्व अध्यक्ष) एवं श्री डूंगरमल बोरावड़ (डीएम फूड सप्लीमेंट, जेएनवी कॉलोनी) की ओर से प्रदान किया गया, जबकि ट्रॉफी क्रिकेट समिति की तरफ से दी गई।
इस अवसर पर श्री रोशनलाल जी तलफियार, श्री किशोरजी संवाल, श्री ओमप्रकाश जी संवाल, श्री गणपत जी गेधर, श्री जेठाराम जी जालप, श्री भंवरलाल जी लिम्बा, श्री श्रवण जी गंगपारिया, श्री अर्जुन मंगलाव एवं श्री राधेश्याम जी संवाल उपस्थित रहे।




🏏 दूसरा मैच

दूसरा मुकाबला आर पार इलेवन भीनासर एवं पूनरासर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
आर पार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 4 विकेट खोकर 177 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूनरासर क्रिकेट क्लब की टीम 14 ओवर में 69 रनों पर ऑलआउट हो गई।

इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे भरत प्रजापत, जिन्होंने 41 गेंदों में 82 रनों की विस्फोटक पारी खेली तथा 2 ओवर में 3 रन देकर 2 विकेट लेकर ऑलराउंड प्रदर्शन किया।




🏏 तीसरा मैच

दिन का तीसरा मुकाबला वर्ल्ड स्टार सीनियर बंगला नगर एवं यारियां क्रिकेट क्लब खारी के बीच खेला गया।
यारियां क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 9 विकेट खोकर 97 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्ल्ड स्टार सीनियर टीम ने 8.1 ओवर में 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया।

इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे विनोद जालप, जिन्होंने 25 गेंदों में 53 रन बनाए एवं 3 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड श्री मूलचंद जी बोरावड़, श्री पप्पूजी लखेसर (पूर्व अध्यक्ष) एवं श्री डूंगरमल बोरावड़ की ओर से प्रदान किया गया।
इस दौरान डॉ. अशोक जी सोखल, बजरंग जी जाखड़ा, गणपत जी मंगलाव, राजेन्द्र जी जालप, कालूराम जी गेधर, दीपक जी माहर, जगदीश जी संवाल एवं लक्ष्मण जी मंगलाव उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!