
3 जनवरी 2026 को पूर्णिमा संत समागम महाप्रसाद
बीकानेर – चेन नाथ जी महाराज का धूणा वेध मघाराम कॉलोनी में स्थित श्री श्री 1008 क्षत्रिय ब्रह्मनिष्ठ श्री निरंजन नाथ जी के 31 वे निर्वाण दिवस का पोस्टर विमोचन महंत योगी विलाशनाथ जी, मैढ़ स्वर्णकार ट्रस्ट रानीबाजार के अध्यक्ष गणेशलाल सहदेवडा ने किया । प्रेमरत्न डांवर ने बताया कि 3 जनवरी 2026 को पूर्णिमा के दिन 31वे निर्वाण दिवस पर संत समागम,समाधि पूजन,सत्संग कीर्तन एवं भंडारा,महाप्रसाद का आयोजन होगा। हर बार की तरह इस बार भी आयोजन में सभी मठों के साधु ,महात्माओं,भक्तों ,शिष्यों को आमंत्रित किया गया है। संजय मौसूण, प्रेमरतन डाँवर,राजेश मौसूण,विनोद मांडण, धर्मचंद मांडण, पुखराज कांटा,नवीन सिंह,नारायण नाथ,गणेश रामावत व अन्य उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी।













