Bikaner Live

एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था के पैरा स्पोर्ट खिलाड़ियों- स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया गौरव
soni

एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था के पैरा स्पोर्ट खिलाड़ियों- स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया गौरव

बीकानेर। एसएमएस दिव्यांग सेवा संस्था के पैरा स्पोर्ट खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर संस्था व जिले का नाम रोशन किया।
दुर्गा गहलोत क्लब थ्रो में स्वर्ण पदक, शॉट पुट में कांस्य पदक नीरज भाटी डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक, शॉट पुट में रजत पदक नवरत्न सुथार – डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक शॉट पुट में कांस्य पदक गौरव सोनी 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक शोभा पंचारिया 100 मीटर दौड़ में रजत पदक, 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक सुरेश मेघवाल जैवलिन स्पर्धा में कांस्य पदक ;गुड्डी कुमारी 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक ;गजेंद्र मेघवाल लॉन्ग जंप में रजत पदक सौभाग्य श्री 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक
इस उपलब्धि पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मंजू गुलगुलिया जैन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि संस्था सदैव दिव्यांग खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने हेतु कार्य करती रहेगी।कोच नरेंद्र शर्मा के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास का ही यह परिणाम है कि खिलाड़ी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!