
बीकानेर – बुधवार को अयोध्या – धाम में श्रीराम मंदिर के द्वितीय स्थापना दिवस के उपलक्ष में गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के तत्वावधान में एवं समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्रकुमार उपाध्याय के संरक्षण में विशेष प्रभात-फेरी का आयोजन किया गया । यह प्रभात-फेरी करणी माता मंदिर से प्रारंभ होकर संकीर्तन करते हुए अनंत श्री विभूषित श्री श्री धरानंदजी महाराज (सागर ), शिवबाड़ी महंत श्री श्री विमर्शानंदजी महाराज एवं इस्कोन कोर्डिनेटर (बीकानेर) श्री संकर्षणप्रियदासजी महाराज के सान्निध्य में भिन्न-भिन्न कुंज गलियों में होते हुए श्रीराम मंदिर पहुंची जहां पर समिति के पदाधिकारियों ने तीनों संत विभूतियों का और प्रभात फेरी मंडल ,शामिल सभी सनातनी प्रेमियों का स्वागत-सत्कार किया । शिवबाड़ी महंत श्री विमर्शानंदजी महाराज ने गर्भस्थ शिशु के संरक्षण के बारे में एवं श्री श्री धरानंदजी महाराज ने बेटी परणाओ और बहू को पढ़ाओ के विषय में खचाखच भरे मंदिर प्रांगण में उपस्थित श्रद्धालुओं को विस्तार से समझाया । इस कार्यक्रम में अपार श्रद्धालुओं के अलावा समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य श्री योगेन्द्रकुमार भाटी, नरेश कुमार छाबड़ा के साथ साथ सुरेश शर्मा, गिरिराज पारीक ,भुवनेश यादव,सुशील शर्मा, सुगनाराम प्रजापत,बसंतकुमार शर्मा,शिवदयाल उपाध्याय,लक्ष्मण उपाध्याय,ईश्वर दयाल प्रजापत, गीता देवी उपाध्याय , नवरती देवी रामावत, किशना देवी प्रजापत,विजय उपाध्या,श्रीमती कविता यादव,संतोष शर्मा,तुलसी देवी शर्मा,पत्रकार मंजू सोनी एवं मीडिया प्रभारी गोरधन सोनी ने अपनी सहभागिता निभाई ।












