Bikaner Live

नववर्ष पर हुआ मंगलपाठ,साध्वीवृन्दों ने वर्तमान में जीने और कर्मजा शक्ति का दिया संदेश
soni

नववर्ष पर हुआ मंगलपाठ,साध्वीवृन्दों ने वर्तमान में जीने और कर्मजा शक्ति का दिया संदेश

बीकानेर। तुलसी साधना केंद्र रामपुरिया मोहल्ला बीकानेर में विराजित आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री साध्वी मंजू प्रभा जी एवं साध्वी कुंथु श्री जी के मंगल सानिध्य में नूतन वर्ष के अवसर पर वृहद मंगलपाठ का आयोजन किया गया।

शासन श्री साध्वी कुंथू श्री जी ने परिषद् को उद्‌बोधित करते हुए फरमाया — नया वर्ष सकल विश्व में खुशियों का सैलाब लेकर आता है। नए सोपान , कीर्तिमान वह नए अरमान संजोए जाते है। नया वर्ष सबमें नया हर्ष लाता है। ‘उट्ठिए णो पमायए-अर्थात उठो ! प्रमाद मत करो-यह जागने का समय है। यह आगम सूत्र जागरूकता व पुरुषार्थ का संदेश देता है। वह व्यक्ति धन्य होता है जो जागता है। जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है शांति-समता । हमारे जीवन का हर प्रभात मंगलमय हो, आनन्दमय हो, समाधिमय हो । अपने प्रति मंगलकामना, परिवार के प्रति, समाज के प्रति, समस्त प्राणियों के प्रति मंगलकामना करे । “जीवनं मंगलं भूयात् ।”

नये वर्ष का स्वागत प्रसन्नता व आनन्दमय जीवन के हर क्षण को जीते हुए करे। स्वागत करे उजालों का। अपनी कर्मजा शाक्ति, मौलिक चितन, सही सोच के साथ नए वर्ष को सफल बनाएं। वर्तमान में जीएं। यही नए वर्ष का सच्चा स्वागत है। नए संकल्प के साथ नए वर्ष में चरणों को गतिमान करें ।

साध्वी वृन्द ने भक्तामर, पैंसठिया छन्द, गौतम गणधर स्तुति आदि विविध मंत्रों के उच्चारण से वृहद मंगलपाठ सुनाया। सभी सभा संस्थाओं की ओर से नए वर्ष की शुभकामना प्रकट की गई नैतिकता का शक्तिपीठ के अध्यक्ष गणेश मल बोथरा, इंदर चंद सेठिया, बसंत नौलखा, महिला मंडल मंत्री रेणु बोथरा आदि अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे। श्रावक समाज की उपस्थिति अच्छी रही।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!