


अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में तकनीकी सत्र की अध्यक्षता,
राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर।
राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर अपनी विविध गतिविधियों के लिए चर्चा के केंद्र में रहता है। इस बार महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर बबिता जैन ने भुवनेश्वर में हुए भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद के 62 वें अधिवेशन तथा ‘हम भारत के लोग’ विषयक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में सहभागिता निभाकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इन्होंने 27 – 28 दिसंबर को कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस में हुए इस अधिवेशन के तकनीकी सत्र ‘डेमोक्रेटिक डिसेंट्रलाइजेशन इन इंडिया’ की अध्यक्षता की। साथ ही ‘ऑपरेशन सिंदूर : भारत-पाकिस्तान संबंधों का न्यू नॉर्मल’ नामक विषय पर पत्र वाचन भी किया। इस अधिवेशन में सहभागिता निभाने के बाद नव वर्ष पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल साइंस, कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी तथा कलिंगा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस के संस्थापक श्री अच्युत सामंत जिनकी मेजबानी में यह अधिवेशन आयोजित हुआ, के व्यक्तित्व एवं कर्तृत्व से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। वे आर्ट ऑफ़ गिविंग तथा माय मदर माय हीरो नामक बेस्ट सेलिंग पुस्तकों के लेखक तथा उड़ीसा में हजारों गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने वाले प्रेरक व्यक्तित्व हैं।











