Bikaner Live

” दो कदम तुम भी चलो, दो कदम हम चले”…. गीत संगीत संध्या कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार फिल्मी गीत
soni

” दो कदम तुम भी चलो, दो कदम हम चले”…. गीत संगीत संध्या कार्यक्रम में गूंजे सदाबहार फिल्मी गीत

बीकानेर। श्री विश्वकर्मा नाट्य संगीत कला संस्थान की ओर से नये साल के पहले दिन गुरुवार को स्थानीय टाउन में सदाबहार फिल्मी गीतों पर आधारित “दो कदम तुम भी चलो,दो कदम हम भी चले “…. गीत संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था अध्यक्ष मेघराज नागल ने गुरुवार की शाम को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दिल्ली की सिंगर यास्मीन खान ने बीकानेर के स्थानीय गायक कलाकारों साथ हिंदी फिल्मों सदाबहार डुएट सांग पेश किये।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उधोगपति रामरतन धारणिया, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सखा संगम अध्यक्ष एनडी रंगा और बीकानेर दवा मेडिकल एसोसिएशन सचिव किसन जोशी ने कहा कि कार्यक्रम का टाइटल सॉन्ग मेघराज नागल और यास्मीन खान ने यह गीत गाकर प्रेम, साथ चलने और एक दूसरे का साथ देने की भावना को दर्शाया है,जो इसे इस संगीत संध्या कार्यक्रम के लिए एक लोकप्रिय और भावनात्मक प्रस्तुति बनाई है। इस अवसर विशिष्ट अतिथियों में समाज सेवी सुशील यादव, बीजेपी नेता संगीता शेखावत, समाज सेवी एनडी कादरी, राधाकृष्णन कृष्ण सोनी, अयोध्या प्रसाद शर्मा , भवानी सिंह सहित आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन इंजीनियर कमलकांत सोनी ने किया। कार्यक्रम में नारायण बिहाणी, रामकिशोर यादव, विक्रम सिंह पडिहार, संजीव एरन, अयोध्या प्रसाद शर्मा, कमलकांत सोनी, राधेश्याम ओझा, वीणा ओझा,उदय सिंह, मास्टर दिव्यांशु अग्रवाल, जावेद मिर्जा , लक्ष्मीनारायण भाटी सहित अन्य कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दी।
यह जानकारी कार्यक्रम आयोजक मेघराज नागल ने दी है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!