Bikaner Live

भारत विकास परिषद मीरा शाखा द्वारा स्वेटर वितरण कार्यक्रम संपन्न
soni

भारत विकास परिषद मीरा शाखा द्वारा स्वेटर वितरण कार्यक्रम संपन्न

बीकानेर। भारत विकास परिषद मीरा शाखा द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में पुण्यार्थम सेवा संस्कार संस्थान के जरूरतमंद बच्चों हेतु “एक स्वेटर–एक मुस्कान” स्वेटर वितरण अभियान का आयोजन 1 जनवरी 2026 को शाम 4:30 बजे पुण्यार्थम बाल संस्कार शिविर केंद्र, शिवबारी मंदिर के पास किया गया। ठिठुरन भरी सर्दी को देखते हुए मीरा शाखा ने 100 बच्चों को स्वेटर वितरित करने का संकल्प लिया है ताकि हर बच्चे तक गर्माहट और मुस्कान पहुँच सके।

शाखा के समस्त सदस्यों से आर्थिक सहयोग का आव्हान किया गया, जिससे अधिक से अधिक बच्चों को लाभान्वित किया जा सके। एक संस्थान में 30 बच्चे तथा कुल 9 केंद्र संचालित हैं। समिति का उद्देश्य प्रारम्भिक चरण में 100 बच्चों को स्वेटर प्रदान करना है और शेष बच्चों तक भी सहायता पहुँचाने के लिए सदस्यों को सहयोग हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया श्रीमती छवि गुप्ता ने सभी शाखा सदस्यों का परिचय कराया श्रीमती ऋतु मित्तल जी ने परिषद की समस्त गतिविधियों की जानकारी दी एवं सभी बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि जो कुछ वो संस्कार संस्थान में सीख रहे है उन्हें आत्मसात करने के लिए प्रयासरत रहें। पूनम राईका जी ने संस्थान के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में ऐसी ही संस्था की आवश्यकता पर आने के लिये कहा । बच्चो ने भी आभार गीत प्रस्तुत कर किया ।
कार्यक्रम में शाखा संरक्षिका श्रीमती ऋतु मित्तल, प्रांतीय महिला संयोजिका श्रीमती छवि गुप्ता, अध्यक्ष श्रीमती अर्चना सक्सेना, वित्त सचिव श्रीमती रतन गुप्ता, श्रीमती हेमा सिंह, श्रीमती सुसन भाटिया, श्रीमती रश्मि भंसाली, श्रीमती अलका पारीक, श्रीमती रेणु जोशी, श्रीमती वीणा जोशी सहित अन्य सदस्य एवं पुण्यार्थम बाल संस्कार संस्थान के अध्यक्ष श्री पूनम राईका जी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के बीच स्वेटर वितरित कर नव वर्ष की शुभकामनाएँ दीं तथा सेवा कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

भारत विकास परिषद मीरा शाखा ने आग्रह किया कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सेवा की इस मुहिम में आगे आकर योगदान देना चाहिए, क्योंकि एक छोटा सा दान किसी बच्चे के जीवन में बड़ी गर्माहट और खुशी ला सकता है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!