Bikaner Live

बेटी सम्मान समारोह 2025 शिक्षा एवं खेल में अव्वल 131 बेटियों का किया गया सम्मान
soni

बेटी सम्मान समारोह 2025 शिक्षा एवं खेल में अव्वल 131 बेटियों का किया गया सम्मान

सामाजिक अन्वेषण एवं शोध संस्था (दिल्ली) द्वारा बेटी सम्मान समारोह 2025 का भव्य आयोजन रविवार को खंडेलवाल वैश्य इंस्टीट्यूट गर्ल्स कॉलेज, जयपुर में किया गया।

संस्था के अध्यक्ष महेन्द्र सोनी ने बताया कि राज्य स्तरीय यह समारोह छठवीं बार आयोजित किया गया। शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की 131 प्रतिभाशाली बेटियों को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, मेडल एवं अन्य उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इनमें से सीनियर सैकंडरी परीक्षा में 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली नोखा, बीकानेर की सीता कुमारी सहित 5 बेटियों को कार्यक्रम का ब्रांड एम्बेसेडर बनाया गया जिन्हें क्वींस क्राउन, स्टडी टेबल, एवं नकद राशि जैसे विशेष अतिरिक्त उपहार देते हुए उनकी भारतीय डाक टिकट जारी की गयी। जिससे बेटियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।
इन सभी ब्रांड एम्बेसडर को संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार डांवर की और से लड्डू गोपाल जी की आकर्षक मूर्ति भेंट की गई।

संस्था की महामंत्री आरती सोनी ने बताया कि यह सम्मान समारोह समाज की बेटियों को प्रोत्साहित करने और “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पिछले 5 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर पशु पक्षियों विशेष रूप से गौरैया के लिए कार्य करने वाली बीकानेर की संस्था “सेवा परमो धर्म संस्था, बीकानेर” के सचिव अशोक कुमार सोनी (डांवर) को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही पत्रकारिता में प्रतिष्ठित कार्य के लिए बीकानेर के मुकेश पूनिया और द्वारकाप्रसाद सोनी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर बीकानेर के श्रवण (रवि) कूकरा, शिव जी जौड़ा, जगदीश जी धूपड़ आदि गणमान्य उपस्थित थे।
संस्था के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कुमार डांवर ने बताया कि समारोह में समाज के प्रतिष्ठित कई गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति रहीं जिनमें मुख्य रूप से आर. के. वर्मा (IAS, सेवानिवृत्त), डॉ. जितेन्द्र सोनी (IAS, जिला कलक्टर जयपुर) थे तो अन्य विशिष्ट अतिथियों में एल.एन. सोनी (IAS, सेवानिवृत्त), राम अवतार सोनी (DJ, CBI केस विशेष न्यायाधीश), रविकांत सोनी (DJ, दौसा), मोहन लाल सोनी (ADJ, अलवर), मोहन लाल सोनी (ADJ, अलवर), ललिता कुमारी सोनी (RJS), डॉ. गुंजन सोनी (RAS, दौसा), डॉ. बजरंग लाल सोनी (गायनोलॉजिस्ट), गौरव सोनी (RAS), दिव्या सोनी (SDM, नावा), गुंजन सोनी (पुलिस निरीक्षक, नारायण विहार थाना), राजेन्द्र सोनी (CA), डॉ. अनुपमा सोनी (पूर्व ब्रांड एंबेसडर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान राजस्थान सरकार) आदि प्रतिष्ठित हस्तियाँ सम्मिलित रहीं।

संस्था की कोषाध्यक्ष आभा झंवर ने बताया कि समारोह में समाज के भामाशाह के रूप में प्रमुख सहयोगियों में किशन सोनी – माणिक चंद ज्वेलर्स (गौहाटी), श्याम सुंदर मौसूण JKI ज्वेलर्स (जयपुर), इंद्रचंद नारनौली- नारनौली ज्वेलर्स, ललित राजोरिया – वैष्णवी ज्वेलर्स, राम सहाय बबेरवाल- शुभ लक्ष्मी ज्वैलर्स, गोविंद मौसूण यश कीर्ति जेम्स, शंकर भूण – KS स्वर्णकार ज्वेलर्स, राधेश्याम रुण्डवाल (फतेहपुर शेखावाटी), हरिराम बेवाल, सौरभ सोनी, हनुमान प्रसाद कडेल, हरिमोहन सोनी, अनुपम रोडा, दिलीप कडेल आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम एक अन्य आकर्षण विश्व प्रसिद्ध आर. के. जादूगर की अ‌द्भुत जादुई शो की प्रस्तुती ने समारोह को यादगार बना दिया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!