Bikaner Live

फोटोग्राफर परिवार का सदस्य बनकर कार्यक्रमों में मौजूद रहता
soni

फोटोग्राफर एसोसिएशन का स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ

नोखा
शुक्रवार को फोटोग्राफर एसोसिएशन का नव वर्ष स्नेह समारोह का आयोजन रोड़ा रोड पीजेपी भवन में आयोजित हुआ जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो फोटोग्राफर शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर बजरंग दास महाराज ने कहा कि वर्तमान में फोटोग्राफी क्षेत्र में अनेक नवाचार हुए है युवा पीढ़ी इससे अपना कैरियर बनाकर परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकते है उन्होंने नशे से दूर रहने के अपील करते हुए कहा कि वे युवा पीढ़ी के है जिनके ऊपर समाज को सही दिशा देने का समय है इस पवित्र पेशे के कारण उनकी पहुंच घरों के चूल्हे चौके तक बनी हुई है जो विश्वास के कारण संभव हुआ है वह कायम रहना चाहिए। फोटोग्राफर किसी शादी विवाह और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों में परिवार के सदस्य से ज्यादा मिलता-जुलता है और वह समाज के सभी व्यक्तियों की नजर में रहता है और यह काम विश्वास के बिना नहीं हो सकता समाज के सभी वर्गों में उन्हें अपना विश्वास कायम रखना चाहिए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ फोटोग्राफर श्याम सुंदर सोनी, भंवरलाल सुरावत ने वर्तमान में फोटोग्राफी क्षेत्र में होने वाले परिवर्तनों ओर चुनौतियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एक समय था जब डार्क रूम ओर लाल लाईट हमारे जीवन से जुड़ी हुई थी उस समय फिल्म, नेगेटिव, टचिंग, वाटर कलर, फिनिशिंग, ग्लेजिंग से फोटो बनता था रात रात भर उस समय का फोटोग्राफर अपने डार्क रूम में खड़े खड़े फोटो बनता था विवाह शादियों में जब तक फोटोग्राफर नहीं पहुंचता तब तक सभी कार्यक्रम शुरू तक नहीं होते थे वह दौर ब्लैक एंड व्हाइट से शुरू हुआ था उस दौर से तुलना करते हुए उन्होंने बताया कि वह तकनीकी अपने समय की सर्वश्रेष्ठ थी।आज के मोबाइल, इंटरनेट, ड्रोन ओर आधुनिक कैमरों से जो तकनीकी हमें मिल रही उससे तालमेल बिठाकर हमे  अपने व्यवसाय को सही दिशा देनी है ताकि फोटोग्राफी क्षेत्र को तरक्की मिल सके उनका विश्वास कायम रह सके। कार्यक्रम में एपशन कलर प्रिंट, कैनन कैमरे, ड्रोन कैमरा के बारे में जानकारी दी गई मौके पर कैमरे रिपेयर के लिए प्रशिक्षित तकनीकी विशेषज्ञों को भी बुलाया गया ओर कैमरों के रख रखाव और आधुनिक कैमरों, लेंस ओर अन्य उपकरणों को बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष निर्मल भूरा सहित अन्य लोग शामिल हुए। उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील माल, प्रहलाद रांकावत, महावीर शर्मा, हनुमान सुथार प्रकाश माली ओम प्रकाश विष्णु जोशी, छोटू सैन, लोकेश जोशी, मनफूल बिश्नोई, संजय सेन, मोहनसिंह, मनोहर सिंह, सहित अनेक फोटोग्राफर उपस्थित रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!