Bikaner Live

राई का बाग-जैसलमेर रेलखंड पर सुगम रेल यातायात हेतु तकनीकी कार्य
soni

कार्य के कारण रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मण्डल पर राई का बाग-जैसलमेर रेलखण्ड के जैसलमेर-थईयात हमीरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 179 एवं जेठा चंदन-थईयात हमीरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 170 पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*

1. गाडी संख्या 20492, साबरमती-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 06.01.26 एवं 10.01.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा पोकरण तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा पोकरण-जैसलमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 20491, जैसलमेर- साबरमती रेलसेवा दिनांक 07.01.26 एवं 11.01.26 को जैसलमेर के स्थान पर पोकरण से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जैसलमेर – पोकरण स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 14704, लालगढ-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 07.01.26 एवं 11.01.26 को लालगढ से प्रस्थान करेगी यह रेलसेवा श्री भादरिया लाठी तक ही संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा श्री भादरिया लाठी – जैसलमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 14703, जैसलमेर-लालगढ रेलसेवा दिनांक 07.01.26 एवं 11.01.26 को जैसलमेर के स्थान पर श्री भादरिया लाठी से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा जैसलमेर श्री भादरिया लाठी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!