Bikaner Live

पोष बड़ा एवं विद्वान पंडितों का कार्यक्रम शनिवार को


बीकानेर । शनिवार को अपराह्न 2 बजे से जसुसर गेट के बाहर पाराशर भवन में गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति का पौष बड़ा एवं कर्म कांडी पंडितों का सम्मेलन होगा ।
बीकानेर शाखा अध्यक्ष सुरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राम किशोर तिवारी के सानिध्य एवं पंडित बृजलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कुचामन सिटी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर मंत्री एवं विशिष्ट अतिथि डॉ महेश शर्मा , डिप्टी कमांडेंट श्रवण संत , पूर्व मेयर नारायण चोपड़ा ,पार्षद सुधा आचार्य होंगे ।
नगर मंत्री सुरेश शर्मा के अनुसार सनातन संस्कृति व भ्रूण हत्या पर पंडितों के सम्मेलन उपरांत प्रतिवर्ष की तरह पौष बड़ा का कार्यक्रम होगा ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!