
(विवेक मित्तल) बीकानेर, 16 फरवरी 2026. पर्यावरण संघर्ष समिति का बीकानेर में 215वें दिन भी धरना जारी रहा तथा खेजड़ला रोही नोखा दईया के धरने को आज 570वाँ दिन। बीकानेर धरने पर बैठै प्रकृति मानव केन्द्रीत जन आन्दोलन के जिला अध्यक्ष इंजि.अरूण कुमार वैध ने कहा कि प्रकृति में कार्बनडाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ रही है इसे केवल खेजड़ी व अन्य वनस्पति ही अवशोषित करती है, अगर पेड़-पौधों का इसी तरह विनाश होता गया तो वन्यजीवों सहित समस्त मानव जाति खतरे की जद में आ जायेगीI वैध ने आगे कहा कि इन खतरों से निपटने के लिए आम आदमी में समझ विकसित करनी होगी तथा वनस्पति का महत्व समझाना होगा। धरने पर आये पर्यावरणीय वैज्ञानिक सागर धारा ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे विश्व में जलवायु परिवर्तन का भयंकर संकट है, इस संकट से उभरने के लिए जन आन्दोलन की जरूरत है।
आज धरने पर बैठे साथी–
शान्ति लाल सेठिया, शिवदान मेघवाल, हरिराम खीचड़, रामप्रताप वर्मा, सज्जन कुमार, गिरधारी कूकणा, लाधुराम गोदारा, रामदेव मेघवाल, ताहिर खान, हनुमान काकड़, मूलचन्द खत्री, जयप्रकश बागड़वा, गोपीचन्द धायल, ओम प्रकाश खीचड़ कुचोर, पूनमराम रिख, हेतराम बिशनोई, कृष्ण कुमार बिशनोई, श्रवण कासनिया, शरीफ समेजा, काशीराम मेघवाल, केदारनाथ खत्री, जैसाराम मेघवाल, महेन्द्र भादू, सुगनाराम जाट, इंजि.ओम प्रकाश बिशनोई, नरेन्द्र सिंह राजावत, विनोद शर्मा, श्रीराम मण्डा, अब्दुल वहीद पार्षद, इजहार अली, सरजू गहलोत, रामदयाल बिशनोई, कपिल गौड़ व एडवोकेट रक्षपाल बिशनोई आदि।


























