Bikaner Live

दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्नपंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत- प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम
soni

दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत- प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम

बीकानेर दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत बीछवाल मंडल की कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान कुल 7 सत्र आयोजित किए गए, जिनमें संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।समापन सत्र के मुख्य वक्ता भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री एवं बीकानेर संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाते हुए भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएं। देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति अधिक जागरूक और सक्रिय बनाते हैं। प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत हैं। जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। जिला महामंत्री तोलाराम कूकणा ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन की योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और जनसेवा के कार्यों में निरंतर जुड़े रहना चाहिए।
मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण गुरिया ने कहा कि बीछवाल मंडल के कार्यकर्ता सदैव संगठन के प्रति समर्पित रहकर हर कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं और आगे भी संगठन को मजबूत करने के लिए तत्पर रहेंगे। ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण ने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है और कार्यकर्ता इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आईटी जिला संयोजक सुरेन्द्र स्वामी एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक पवन स्वामी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए डिजिटल माध्यमों के जरिए संगठन की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया इस अवसर पर मंडल महामंत्री मदनसिंह मेहरासर, उपाध्यक्ष सुमेरसिंह शोभासर, उपाध्यक्ष राम-लक्ष्मण गोदारा, उपाध्यक्ष मोहनसिंह, कोषाध्यक्ष मनदीप सोढी, प्रवक्ता भैरूसिंह सिसोदिया सहित छोटूराम नाई, रतनलाल मेघवाल, कालूसिंह राठौड़ , बनवारीलाल मेघवाल, अजय व्यास, अमरचंद, बिरमाराम मूंड, लालचंद घिंटाला सहित मंडल के अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!