माहेश्वरी महिला समिति बीकानेर द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अपना वार्षिकोत्सव गणगौर पर्व 2026 बड़े ही उत्साह पूर्वक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।
माहेश्वरी समाज की पारिवारिक संस्था श्री प्रीति क्लब के पूर्व अध्यक्ष नारायण दास दम्माणी ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जहां एक और प्रमुख माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्य श्री नरसिंह दास मिमानी उपस्थित थे वही विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज की ओर से साइबर सेल पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती शालिनी बजाज भी उपस्थित थी। दम्माणी ने बताया कि इस अवसर पर महिला समिति की ओर से हमेशा की तरह इस वर्ष भी माहेश्वरी समाज के समाज बंधुओ को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह की कड़ी में जहां एक और कुछ महिलाओं का सम्मान किया गया वहीं समाज के गणमान्य समाज बंधुओ का भी सम्मान किया गया। यह सम्मान उन्हें अपनी स्थानीय संस्थाओं से जिला स्तरीय, प्रदेश स्तर तथा राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर किया गया वहीं कुछ सदस्यों का सम्मान उनके द्वारा उल्लेखनीय कार्यों एवं विशेष सहयोग हेतु किया गया। नारायण दास दम्माणी के अनुसार इसी सम्मान समारोह के अंतर्गत बहुत अधिक समय से बीकानेर में माहेश्वरी समाज के सामाजिक संवाददाता के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे तथा वर्तमान में श्री कृष्ण माहेश्वरी मंडल के उप मंत्री पवन कुमार राठी का भी सम्मान किया गया। उन्हें सम्मान करते हुए महिला समिति की अध्यक्ष श्रेया राठी तथा पूर्व अध्यक्ष रेखा लोहिया ने बताया कि पवन राठी का सम्मान उनके द्वारा महिला समिति को दिए जाने वाले निरंतर विशेष सहयोग के लिए प्रदान किया जा रहा है। सम्मान के अंतर्गत राठी को उपरना ओढ़ाकर उन्हें स्मृति चिहन स्वरूप गिफ्ट हैंपर भेंट किया गया।
प्रीति क्लब की वर्तमान संरक्षक घनश्याम कल्याणी ने बताया कि राठी के सम्मानित होने पर महिला समिति की ओर से श्रेया राठी, रेखा लोहिया, अंजू लोहिया, अंजली चांडक, अनुभा बागड़ी, विभा बियानी, कंचन राठी, प्रिया राठी नोखा, चंद्रकला कोठारी, सीमा चांडक, सुशीला देवी डागा, शालिनी बजाज, रश्मि राठी, निशा झंवर, के साथ-साथ नारायण दम्माणी, सत्यनारायण राठी, मूलचंद राठी, नारायण बिहानी, नारायण डागा, रामकुमार मुंदड़ा, घनश्याम कल्याणी, बॉबी चांडक, गौरी शंकर राठी, लालचंद कोठारी, मनमोहन लोहिया, कालू जी राठी, याज्ञवल्क्य दम्माणी, दिनेश झंवर तथा किशन चांडक आदि ने उन्हें बधाई दी।














