Bikaner Live

महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगा – उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

जयपुर /- होरिजन टावर में दयावंती एसोसिएट्स का उद्घाटन माननीय उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी द्वारा किया गया। उपमुख्यमंत्री ने अपने वक्तव्य में बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगा,  महिलाओं के लिए प्रेरणादायक कदम है। ए.आई और बी. आई. एम इंफ्रास्ट्रक्चर सॉफ्टवेयर से उद्योग के विकास को एक नया आयाम मिलेगा। दयावंती एसोसिएट्स के डायरेक्टर श्री मानक सोनी व सुश्री  दयावंती सोनी ने आगंतुको का स्वागत किया। डायरेक्टर दयावंती सोनी ने बताया कि दयावंती एसोसिएट्स कंपनी विदेशी तकनीक का इस्तेमाल करके निर्माण एवं विकास कार्य को नई दिशा प्रदान करेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खाजूवाला विधायक डॉक्टर विश्वनाथ मेघवाल, बिहारी लाल बिश्नोई पूर्व विधायक नोखा, किशन लाल ज्वैलर्स ग्रुप के ओनर शिवकुमार सोनी लालचंद सोनी, कुंदन लाल वर्मा हैदराबाद, JECRC यूनिवर्सिटी के मालिक श्री अर्पित अग्रवाल, कर्मचारी नेता भंवर पुरोहित एडवोकेट गणेश दान आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!