Bikaner Live

रुद्राभिषेक विश्वरक्षक भैरव पूजन का आयोजन 12 से

बीकानेर। आगामी 12 अप्रेल को होने जा रहे बीकानेर पुष्करणा समाज का रुद्राभिषेक विश्वरक्षक भैरव पूजन का आयोजन स्थानीय ओझा सत्संग भवन में किया जाएगा। जिसके लिये शहरी और ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है। डॉ सत्यप्रकाश आचार्य की अगुवाई में अनेक पुष्करणा मोहल्लों में संपर्क कर न्यौता दिया गया। तो नाल,शोभासर,सांवरा, गडियाला,हदां,गिरजासर,झझू,मनचितीया,नोख आदि गावों में सर्व पुष्करणा समाज के हो रहे इस आयोजन के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए निमंत्रण और जनसंपर्क अभियान किया जा रहा है।आयोजक देवीलाल उपाध्याय का गांवों में समाज के लोगों ने माल्यार्पण कर साफा व शॉल पहनाकर स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि गांवों के पुष्करणा समाज के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में जोड़ा जाएगा। उपाध्याय के साथ में श्याम देराश्री,रमेश पुरोहित,पूर्व पार्षद लक्ष्मण व्यास,मनमोहन व्यास ने भी गांवों में जनसंपर्क किया। झझू गांव में स्वागत करने वालों में शिवरतन उपाध्याय,भंवरलाल उपाध्याय,रामेश्वर पुरोहित,रूपजी पुरोहित,धनराज उपाध्याय,नेक बिस्सा,महावीर बिस्सा,प्रेमराज उपाध्याय,भीम उपाध्याय व हदा गांव के श्याम सुंदर पुरोहित,भगवान पुरोहित और सुरेश व्यास,प्यारेलाल सरपंच सांवरा,अजय सरपंच नोक,महेश,बाबूलाल,कन्हैया लाल छंगाणी,महेश,नंद किशोर,पप्पू छंगाणी सांवरा गांव व गडियाला लालचंद पुरोहित,नरेश कुमार पुरोहित,मनचितिया के कन्हैयालाल पुरोहित सेवड़ा,बाबूलाल,कन्हैयालाल लक्ष्मण,स्वरूप पुरोहित आदि लोग शामिल थे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!