Bikaner Live

बीकानेर रेल मंडल अकारण चेन पुलिंग करने वालों पर सख्त: 182 मामले दर्ज, 157 गिरफ्तार, 112200 रूपये वसूला जुर्माना





बीकानेर रेल मंडल द्वारा ट्रेनों में अकारण (बेवजह) चेन पुलिंग करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। मंडल पर ट्रेनों के समयपालन एवं यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 (01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 ) के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त विशेष अभियान के तहत कुल 182 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में 157 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनसे 1,12,200 रूपये  का जुर्माना वसूला गया है, शेष 25 मामले विचाराधीन हैं l
मंडल रेल प्रबंधक श्री गौरव गोविल ने बताया कि बिना कारण चेन पुलिंग करने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है, जिससे अन्य यात्रियों को असुविधा होती है और रेलवे की समयबद्धता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंडल पर सतत निगरानी एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है l उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे रेलवे नियमों का पालन करें।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!