Bikaner Live

22 अप्रैल को होंगे राजस्थान बार काउंसिल चुनाव

एडवोकेट कुलदीप कुमार शर्मा की शिकायत पर बार काउंसिल राजस्थान ने लिया संज्ञान, चुनाव के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीजीपी को दिए निर्देश।
बीकानेर। पिछले लम्बे समय से राजस्थान हाई कोर्ट सहित जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकियों के बीच बीकानेर के वरिष्ठ अधिवक्ता  कुलदीप कुमार शर्मा ने 22 अप्रैल को होने वाले राजस्थान बार काउंसिल चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेयरमैन हाई पावर इलेक्शन कमेटी, राजस्थान बार काउंसिल जोधपुर को पत्र लिखकर बीकानेर सहित  राजस्थान के  सभी पोलिंग बूथों को चुनाव से दो दिन पहले  पुलिस सुरक्षा में लेने की मांग की थी, जिस पर  बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के कार्यवाहक सचिव विकास ढाका ने डीजीपी राजस्थान पुलिस को पत्र लिखकर प्रयाप्त पुलिस सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करवाने की मांग की गई है। विकास ढाका ने कहा कि विगत कुछ समय से राजस्थान के न्यायालयों को लगातार बम से उड़ाने की धमकियां मिलती आ रही है। इसलिए निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान प्रकिया करवाने के लिए पोलिंग बूथों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था  सुनिश्चित करना आवश्यक है।बीकानेर से बेलेट नंबर 09 चुनाव प्रत्याशी कुलदीप कुमार शर्मा ने 13 अप्रैल को पत्र लिखकर मांग की हे कि दिनांक 22.04.2026 को राजस्थान में बार कौसिंल के चुनाव होने है जिसके संबंध में राजस्थान के सभी पॉलिंग स्थानों पर पुलिस की समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, क्योंकि निरन्तर काफी लंबे समय से न्यायालयो कों बम से उड़ाने के संदेश प्राप्त होते रहते है जिसमें उस जगह की न्यायिक व्यवस्था चरमरा जाती है। इसलिए दिनांक 22.04.2026 को होने जा रहे बार कौंसिल राजस्थान के चुनावो में शांतिपूर्ण माहौल में विधिवत रूप से चुनाव सम्पन्न करवाये जा सके, इसके लिए समस्त राजस्थान में जो लगभग 280 बूथ है उन्हें चुनाव की तिथि से 2 दिन पूर्व से ही पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था में कब्जा ले लिया जावे जिससे की चुनाव निर्विध्न रूप से सम्पन्न हो सके। मैं स्वंय इस चूनाव में प्रत्याशी हूँ।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!