Bikaner Live

पंजाबी समाज संस्था, जयनारायण व्यास कॉलोनी द्वारा वैसाखी उत्सव धूमधाम से सम्पन्न



पंजाबी समाज संस्था, जयनारायण व्यास कॉलोनी द्वारा वैसाखी का पावन पर्व बड़े ही उत्साह, उल्लास एवं पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज के सम्माननीय बुजुर्ग श्री नानक चंद नागपाल के करकमलों द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री रितेश अरोड़ा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत करते हुए वैसाखी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। श्री एम. आर. चावला द्वारा प्रस्तुत हास्य कविता ने सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। श्री अनिल टुटेजा ने ऊर्जावान पंजाबी नृत्य एवं पारंपरिक घूमर प्रस्तुत कर समां बांध दिया। वहीं श्री जगदीश राय सेठी ने मधुर गीतों की प्रस्तुति से माहौल को भावपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्थानीय महिला समूह द्वारा प्रस्तुत पंजाबी लोकनृत्य “गिद्धा” रहा, जिसने अपनी जीवंतता और पारंपरिक शैली से सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव श्री गुरदयाल राम डांग ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सुनियोजित व सुव्यवस्थित करने के लिए कार्य कारिणी के सदस्यो श्री जगदीप सिंह ओबेरॉय,  श्री बलजीत सिंह,  श्री राज कुमार ढल्ला, श्री अरुण चम, श्रीमती दिव्या तनेजा, श्री दीपक मोंगा, श्री अनिल कुक्कड़, श्री मुकेश धींगड़ा,  श्री महेश मेहता, श्रीमती ललिता कालरा आदि का भी सहयोग रहा।
यह आयोजन समाज में आपसी प्रेम, एकता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का एक सफल प्रयास रहा, जिसकी सभी ने सराहना की।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली रिटर्निंग अधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठ प्रभारियों-सहप्रभारियों की बैठक अब तक की प्रगति की ली जानकारी, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गंभीरता से कार्य करने के दिए निर्देश

Read More »

विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने देशनोक में श्री करणी मंडल भवन में प्रधान चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन राजनीतिक खींचतान से ऊपर उठकर विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को मिले प्राथमिकता : अंशुमान सिंह भाटी

Read More »
error: Content is protected !!