Bikaner Live

आचार्य महानंद वैदिक यज्ञ समिति के तत्वावधान में निःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन कल

आचार्य महानंद वैदिक यज्ञ समिति के तत्वावधान में निःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन  वैशाख शुक्ल  द्वादशी 28 अप्रैल 2026 को किया जाएगा ।  समिति के किशन पुरोहित ने बताया कि अब तक 90 बटुको  का रजिस्ट्रेशन हो चुका है । समिति के दाऊ लाल कल्ला ने बताया कि कर्मकांड भास्कर पंडित नथमल पुरोहित के सानिध्य में  2000 से लेकर सन 2025 तक समिति ने लगभग 4500 बच्चों का यज्ञोपवित संस्कार हो चुका है । समिति के निखिल आचार्य ने बताया    सभी बटुकों को प्रातः 7:30 बजे महानंद मंदिर परिसर में    पहुंचना होगा । रविंद्र आचार्य ने बताया कि गणेश पूजन, ब्रह्मा पूजन, षोडश मातृका, सप्तघृत मातृका , वेद माता गायत्री माता पूजन के उपरांत सभी विप्र बालकों को यज्ञोपवीत धारण करवाया जाएगा एवं मंत्र दीक्षा दी जाएगी ।  रोहित आचार्य के अनुसार समिति का उद्देश्य हमारे वैदिक संस्कारों को अक्षुण्ण रखते हुए यज्ञोपवीत संस्कार में होने वाले अपव्यय को रोकना है । इस कार्यक्रम के निमित्त मायरा ,  देराड़ी एवं किसी भी प्रकार का प्रीतिभोज करना सख्त मना है एवं आयोजन में शामिल होने वाले सभी परिवारजन इस नियम का पालन भी सहर्ष करते हैं ।
गणेश जी आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु महानंद जी मंदिर परिसर में आज शिव आचार्य, प्रेम भादानी, अमरचंद आचार्य,  विजय नारायण, अमित नारायण, विनोद आचार्य,महेंद्र आचार्य एवं आशीष व्यास उपस्थित रहे ।

Picture of daulalkalla

daulalkalla

खबर

Related Post

error: Content is protected !!