बीकानेर, 27 अप्रैल। राजस्थान सरकार के संभागीय रोज़गार कार्यालय द्वारा जिले के शिक्षित बेरोज़गार युवाओं के लिए मंगलबार को बीकानेर स्थित संभागीय रोज़गार कार्यालय में प्रातः 10 बजे एक विशाल कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा।
संभागीय रोजगार कार्यालय के उप-निदेशक हरगोबिन्द मित्तल ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान करना और उन्हें स्वरोज़गार एवं करियर के लिए व्यक्तिगत मार्गदर्शन देना भी है।
उन्होंने बताया कि शिविर में कई प्रतिष्ठित संस्थान और नियोजक शिरकत कर रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से भारत माइक्रो फाइनेन्स लिमिटेड, ऑरिक मोटर्स और येलो फास्ट, डी-मार्ट और कनिष्क ज्वैलर्स, ग्रीन साईन रिन्यूएबल लिमिटेड, बेबी हट्ट शामिल है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न योग्यताओं (10वीं, 12वीं, स्नातक और तकनीकी डिप्लोमा) के आधार पर युवाओं का चयन सेल्स और बिजनस डेवलपमेन्ट एक्जीक्यूटिव, कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव और सेल्स ऑफिसर, सोलर टेक्निशियन और सोलर हैल्पर, इलेक्ट्रीशियन और डिजाइन इंजीनियर के पदों पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र, उनकी फोटोकॉपी और नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो के साथ नियत तिथि और समय पर कार्यालय पहुँचकर इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं। चयन प्रक्रिया प्राथमिक साक्षात्कार और योग्यता के आधार पर मौके पर ही संपादित की जाएगी।
Related Post
एडवांस्ड कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी से रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति
August 29, 2026
No Comments
Read More »

रक्षाबंधन पर नयाशहर पुलिस ने लिया महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा का वचन
August 28, 2026
No Comments
Read More »


राजस्थान में जियो के 10 साल बेमिसाल: किफायती डेटा, फ्री कॉलिंग और मज़बूत नेटवर्क ने किया कायाकल्प
August 28, 2026
No Comments
Read More »

अपना घर आश्रम में बहनों ने प्रभुजनों को राखी बांधकर मनाया रक्षा बंधन
August 28, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर में ‘क्वीन का सावन’ कार्यक्रम के विजेताओं का सम्मान, 125 महिलाओं ने लिया हिस्सा
August 28, 2026
No Comments
Read More »

बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, 12वीं की छात्रा मोहिता पारीक बनीं एक दिन की थानाधिकारी
August 28, 2026
No Comments
Read More »

सीमा प्रहरियों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र, हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन
August 28, 2026
No Comments
Read More »


श्रावण मास के अंतिम दिन शुक्रवार 28 अगस्त को भगवान शंकर के 41 पार्थिव लिंगों की श्रावणी पूजा सम्पन्न हुई
August 28, 2026
No Comments
Read More »

27 सितंबर को बीकानेर में ‘प्रतिष्ठा’ सेमिनार में पब्लिक इमेज, सेवा प्रकल्प और प्रभावी संवाद पर होगी चर्चा
August 28, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर देहात की छह नगरपालिकाओं की 190 सीटों पर भाजपा का मंथन, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा
August 28, 2026
No Comments
Read More »




