Bikaner Live

पांचू में ब्लॉक मासिक स्वास्थ्य मंथन समीक्षा बैठक का आयोजन: टीबी मुक्त अभियान और हीटवेव प्रबंधन पर रहा जोर

पांचू में ब्लॉक मासिक स्वास्थ्य मंथन समीक्षा बैठक का आयोजन: टीबी मुक्त अभियान और हीटवेव प्रबंधन पर रहा जोर

प्रधानमंत्री की अपील पर एकजुट दिखा पूरा ब्लॉक

बीकानेर (पांचू), 22 मई। खंड पांचू के अधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में शुक्रवार को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर मोदी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य मंथन समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों, मौसमी बीमारियों की रोकथाम और हीटवेव प्रबंधन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

टीबी मुक्त अभियान और मौसमी बीमारियों पर सतर्कता:
बैठक में डॉ. चंद्रशेखर मोदी ने निर्देश दिए कि सभी टीबी रोगियों की निश्चय पहचान आईडी और आभा आईडी अनिवार्य रूप से बनाई जाए। उन्होंने टीबी रोगियों के सक्रिय केस सर्वे के लिए फील्ड स्टाफ को सक्रिय करने तथा टीबी मुक्त अभियान के तहत लक्षणों, जांच और उपचार की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने टीबी मरीजों को छह माह तक मिलने वाली प्रोत्साहन राशि का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। इसके साथ ही बढ़ती गर्मी के मद्देनजर हीटवेव प्रबंधन की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने, नियमित एंटी-लार्वा गतिविधियां करने और सभी चिकित्सा संस्थानों की हैचरी पर गंबूशिया मछली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कार्मिकों ने पेश की अनूठी मिसाल: किया वाहन शेयरिंग का उपयोग
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अपील का सम्मान करते हुए आज की बैठक में पांचू ब्लॉक के स्वास्थ्य कार्मिकों ने पर्यावरण और ईंधन संरक्षण की एक अनूठी मिसाल पेश की। दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले कार्मिकों ने व्यक्तिगत वाहनों के बजाय ‘वाहन शेयरिंग’ (एक साथ मिलकर गाड़ी साझा करना) का उपयोग किया, जिससे पेट्रोल और डीजल की भारी बचत हुई।

मातृ-शिशु स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के लक्ष्य शत-प्रतिशत करने के निर्देश:
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामरतन बिस्नोई ने एनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं को आयरन की गोलियां उपलब्ध कराने और उनका सही उपयोग समझाने के लिए एएनएम को पाबंद किया। उन्होंने संस्थागत प्रसव (अस्पताल में डिलीवरी) और पूर्ण टीकाकरण के लक्ष्यों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने तथा उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था (हाई रिस्क प्रेग्नेंसी) की नियमित मॉनिटरिंग के सख्त निर्देश दिए। सभी चिकित्सा प्रभारियों को परिवार कल्याण कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने को कहा गया।

योजनाओं की समीक्षा और पैमेंट क्लीयरेंस:
बैठक में मौजूद राज्य समन्वयक डॉ. सुभाष ने जेएसवाई ने जीरो डोज इम्प्लीमेंटेशन प्रशिक्षण दिया। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक दिनेश रंगा ने गैर-संचारी रोग, प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत प्रसव और टीकाकरण सहित सभी विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। ब्लॉक स्वास्थ्य सुपरवाइजर दिनेश कुमार आचार्य ने यू-विन डिजिटल टीकाकरण, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति, शिशु मृत्यु समीक्षा और गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

बैठक में खंड लेखाकार सीताराम देराश्री सहित पांचू ब्लॉक के सभी सेक्टर के चिकित्साधिकारी प्रभारी, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, सेक्टर स्वास्थ्य सुपरवाइजर और एएनएम उपस्थित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पांचू के प्रभारी डॉ. नंद किशोर सुथार ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!