Bikaner Live

खुशहाल महिला, खुशहाल समाज: ‘सुरक्षा सखी’ पुस्तक पर परामर्श कार्यशाला 27 मई को

 

बीकानेर – महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनों की सरल भाषा में जानकारी देने वाली महत्वपूर्ण पुस्तक _सुरक्षा सखी_ पर एक सार्थक चर्चा एवं परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। 

_वैखरी_ के नवाचार के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ महिलाओं से जुड़े कानूनों, अधिकारों और सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। यह केवल पुस्तक चर्चा नहीं होगी, बल्कि एक इंटरैक्टिव परामर्श कार्यशाला भी होगी जहां उपस्थित महिलाएं व प्रतिभागी अपने सवाल खुलकर रख सकेंगे। 

आयोजकों का कहना है कि _सुरक्षा सखी_ पुस्तक का उद्देश्य हर जरूरतमंद महिला तक कानूनी जानकारी को आसान भाषा में पहुंचाना है। जब महिला अपने अधिकारों को जानेगी, तभी वह सही मायने में सशक्त होगी और ‘खुशहाल महिला, खुशहाल समाज’ की परिकल्पना साकार होगी। 

आप भी इस मुहिम का माध्यम बन सकते हैं। पुस्तक की जानकारी अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचाएं और कार्यशाला में भाग लेकर अपने प्रश्नों का समाधान पाएं। 

कार्यक्रम विवरण: दिनांक: बुधवार, 27 मई 2026  समय: शाम 7:00 बजे  स्थान  RAC 3 बटालियन, गंगानगर रोड, बीकानेर 

आयोजकों ने शहर की महिलाओं, सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!