




“हर घर दाना -पानी” जीवदया सेवा का संकल्प- टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन
बीकानेर, 24 मई 2025। टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा भीषण गर्मी और नौतपा प्रकोप को देखते हुए गंगा सिंह स्टैचू सर्किल पर टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा हैंगिंग पालसिये वितरण करने का आयोजन किया । कार्यक्रम में एक हैंगिंग पालसिये पक्षियों के लिए दाना एवं दूसरे में जल रखने की व्यवस्था के पालसिये वितरण किए गए और आसपास के मंदिर में, पेड़ों पर लगाए गए।
टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक पंकज कंसल, दिलीप गुप्ता, प्रकाश सामसुखा,
हरदेव सोनी, डाॅ.अभिमन्यु चौहान, लक्ष्य गहलोत, गोविन्द राम चौधरी, महिला टीम से अर्चना सक्सेना गोयल, उमा शर्मा, मुस्कान खत्री, उमा पुरोहित, वंदे मातरम टीम के विजय कोचर, मित्र एकता सेवा समिति के सदस्य राजकुमार जीनगर, रामकिशोर यादव, विजय शंकर गहलोत, एनडी क़ादरी, सैयद अख्तर, शाकिर हुसैन शाकिर, रामदयाल सोनी सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। हर घर दाना पानी अभियान को सफल आमजन में जागरूकता लाने का एक छोटा सा प्रयास किया गया। आमजन को पालसिये निशुल्क वितरण किए गए और आगामी उपलब्धता के आधार पर महावीर बारदाना इंडस्ट्रीज पर निशुल्क वितरण कार्यक्रम भी रखा गया है।














