Bikaner Live

नोखा में जैन दीक्षा दिवस पर प्रभुजनों को बोथरा परिवार द्वारा भोजन प्रसादी


– पेंशनर समाज नोखा के संरक्षक करणीदान बोथरा व बोथरा परिवार द्वारा 23 मई को मुमुक्षु सुश्री कविता बोथरा के दीक्षा दिवस पर अपना घर आश्रम नोखा में प्रभुजनों को भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया l  राजकीय जिला अस्पताल नोखा के प्रभारी डॉ. सुनील कुमार बोथरा की भतीजी एवं श्रीपाल-सुधादेवी की सुपुत्री मुमुक्षु सुश्री कविता बोथरा ने 23 अप्रैल 2026 को नोखा में जैन भगवती दीक्षा ग्रहण की थी। उनकी दीक्षा दिवस की तिथि 23 मई को करणीदान बोथरा एवं बोथरा परिवार ने अपना घर आश्रम नोखा में निवासरत प्रभु आवासियों के लिए भोजन प्रसादी समर्पित कर सेवा की। इसे करुणा एवं धर्मभावना का अद्भुत परिचय बताया गया। भोजन प्रसादी से प्रभुजनों के चेहरों पर संतोष और प्रसन्नता आई, जो पुण्य एवं मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है।
– अपना घर आश्रम ने करणीदान बोथरा व पूरे बोथरा परिवार का आभार जताते हुए धन्यवाद दिया। राजस्थान पेंशनर समाज नोखा के अध्यक्ष इन्द्रचन्द बोथरा ने पेंशनर समाज की ओर से प्रसन्नता व्यक्त की।करणीदान बोथरा को उपखंड स्तरीय राजकीय मुख्य समारोह में भी सम्मानित किया जा चुका है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!