Bikaner Live

मंगल बधाइयां से महका डॉ चारण का परिणय दिवस


नोखा उपखंड क्षेत्र के मूलवास सीलवा गांव के डॉ जयकरण चारण के आज 24 वें परिणय दिवस पर नोखा क्षेत्र के अनेक  स्वयं सेवी संगठनों सामाजिक संगठनों और अनेक प्रबुद्ध जनों ने उनके सुखी दांपत्य जीवन की मंगल कामनाओं के साथ बधाइयां देखकर उनका परिणय दिवस मनाया।
सांध्यकालीन बेला में श्री अरकेश्वर महादेव मंदिर में डॉ चारण ने देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना कर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर   ग्रुप के सभी साथियों ने डॉक्टर चारण के वैवाहिक दिवस पर हार्दिक बधाइयां देकर उनके सुखी दांपत्य जीवन के लिए मंगल कामना की ।
अभी 5दिवस पूर्व 19मई को उनका जन्मदिन था जिस पर भी सभी मित्रों परिचित सखा  साथियों ने उन्हें हृदय से बधाइयां देकर उनका जन्मदिन मनाया और इस उपलक्ष में एक सहभोज का आयोजन भी मंदिर परिवार द्वारा रखा गया ।
आज 24 मई है और डॉ जयकरण चारण का 24 वाँ वैवाहिक दिवस है। शिवालय के प्रधान पुजारी श्री लालचंद उपाध्याय,इंद्र चंद मोदी दिनेश सिंह राजपुरोहित सुरेश झंवर ललित चितलंगी ओम प्रकाश राठी ओम प्रकाश पारीक मोहित जोशी राधे सोनी घनश्याम छींपा पियूष भूरा गोपी किशन पानेचा विजय मारू ने डॉ चारण के सुखी वैवाहिक जीवन की बधाइयां दी।
डॉ चारण एक सामाजिक कार्यकर्ता,साहित्यकार,मंच संयोजक,सृजक और विभिन्न सामाजिक एवं स्वयं सेवा संगठनों से जुड़कर सामाजिक मूल्यों के साथ अपने सेवा कर्म को आगे बढ़ा रहे हैं। वर्तमान में आप श्री जैन आदर्श  पी जी महाविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर नोखा के उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहे हैं आपकी धर्मपत्नी सुपला चारण भी राजकीय विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है, अर्केश्वर शिवालय ग्रुप आप दोनों के मंगल और सुखमय जीवन की कामना करता है।

मंगल बधाइयां से महका डॉ चारण का परिणय दिवस

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!