Bikaner Live

43 वे पूजन अनुष्ठान के अंतर्गत निर्जला एकादशी पर “सनातन सेवा महादिवस अनुष्ठान”



43 वे पूजन अनुष्ठान के अंतर्गत निर्जला एकादशी पर “सनातन सेवा महादिवस अनुष्ठान”   नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी बीकानेर सहित विभिन्न मंदिरों /स्थानों पर आहूत होंगे 

बैनर का विमोचन हुवा

भारतीय संस्कृति एवं सनातन सार्वभौम महासभा , सनातन सेवा ग्रुप व श्री विप्र महासभा की ओर से 43 वे पूजन अनुष्ठान के विशेष व दिव्य अनुष्ठान के अंतर्गत निर्जला एकादशी 25 जून 2026 को “सनातन सेवा महादिवस अनुष्ठान” के दिव्य व विशेष अनुष्ठान  नगर सेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर सहित शहर / ज़िले के 151 से अधिक मंदिरों के साथ प्रदेश भर के ज़िला मुख्यालय में होंगे पूजन अनुष्ठान के साधक पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच अध्यक्ष भारतीय संस्कृति एव सनातन सार्वभौम महासभा राष्ट्रीय संयोजक श्री विप्र महासभा की अगुवाई में  मंदिरों के पुजारियों व क्षेत्रवार नियुक्त प्रभारियों एव आयोजन समिति के सदस्यों की सहभागिता में निर्जला एकादशी 25 जून 2026 पर पूजन भोग पंचामृत अभिषेक के साथ भोग पंचामृत प्रसाद का वितरण सभी सनातन भक्तों को किया जाएगा जल शर्बत सेवा भी होगी इसके साथ ही गो सेवा व रेन बसेरा में फलाहार सेवा के अनुष्ठान भी होगे इसके लिए शहर/जिले के 151 से अधिक मंदिरों के साथ प्रदेश के जिला मुख्यालय हेतु सनातन स्त्री पुरुषों की आयोजन समिति व आयोजन प्रभारी बनाए जा रहे हे जनमानस में आपसी सामाजिक सौहार्द दान पुण्य एव सेवा के भाव उत्पन्न किए जाने के प्रयासों के अंतर्गत यह अनुष्ठान होगा मुख्य अनुष्ठान नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी  मंदिर में होगा पंचामृत से अभिषेक के साथ सवा मन सेवेईन्यो का भोग अर्पित कर तुलसी पंचामृत के साथ भोग का प्रसाद वितरण होगा ठंडे जल व शरबत की सेवा के साथ नौनिहालों व अध्ययन रत विद्यार्थियों को दिव्य व विशेष अनुष्ठान में पूजित पाटी पोथी कलम बरता सरस्वती माताजी की तस्वीर का भेंट अनुष्ठान सरस्वती माता के आशीर्वाद स्वरूप शुभ मुहर्त के अनुसार विशेष पूजन के साथ होगा 

बेनर का विमोचन समारोह

सनातन के दान पुण्य सेवा के महादिवस अनुष्ठान के बैनर व पोस्टर का विमोचन स्वामी श्री विमर्शानंद गिरि महाराज महंत श्री लालेश्वर महादेव मंदिर शिवमठ शिवबाड़ी बीकानेर के सानिध्य में हुवा इस अवसर पर पूजन अनुष्ठान के साधक पंडित योगेन्द्र कुमार दाधीच डॉ जी एस तंवर, डॉ कुलदीप सिंह बीठू रजत दाधीच शिव शंकर रतावा आदि उपस्थित रहे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!